फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Tamil Thalaivas vs Patna Pirates match live updates pro kabaddi league 2018

तमिल थलाइवाज का विजयी आगाज, डिफेंडिंग चैंपियन पटना पाइरेट्स को 42-26 से धूल चटाई

Tue, 09 Oct 2018 10:41 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 09 Oct 2018 10:41 AM IST
विज्ञापन
Tamil Thalaivas vs Patna Pirates match live updates pro kabaddi league 2018
Tamil Thalaivas vs Patna Pirates

प्रो-कबड्डी लीग के छठे सीजन के उद्घाटन मुकाबले में अजय ठाकुर के नेतृत्व वाली तमिल थलाइवाज ने जोरदार आगाज के साथ डिफेंडिंग चैंपियन पटना पाइरेट्स को 42-21 से करारी मात दी। चेन्नई के जवाहर लाल नेहरू इंदौर स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में तमिल थलाइवाज ने पटना पाइरेट्स के खइलाफ 24 रेड प्वॉइंट और 11 टेकल प्वॉइंट हासिल किए।

विज्ञापन


मैच के हीरो तमिल थलाइवाज के कप्तान अजय ठाकुर ही रहे। अजय ने 18 रेड में से 14 प्वॉइंट हासिल करते हुए टीम को जीत दिलाई। अमिल हूडा को टीम का बेस्ट डिफेंडर चुना गया। पटना पाइरेट्सट की सबसे मजबूत ताकत सुरजीत नरवाल इस मैच में 5 बार आउट हुए। इस सीजन का पहला सुपर-10 भी कप्तान अजय ठाकुर ने अपने नाम किया।
विज्ञापन


यहां देखें मैच का लाइव अपडेट:

- मैच में पहली बार ऑलआउट तमिल थलाइवाज, 21-42 से पीछे पटना पाइरेट्स

- सुरजीत नरवाल को मिला मैच का पहला सुपर-10, 21-42 से पीछे पटना पाइरेट्स


- अजय ठाकुर ने एक बार फिर तोड़ा पटना पाइरेट्स का डिफेंस, 41-17 से आगे थलाइवाज

- मैच में पहली बार पटना पाइरेट्स का अच्छा खेल, ऑलआउट की तरफ तमिल थलाइवाज, 38-14 से आगे थलाइवा

- मैच में पांचवीं बार आउट हुए पटना के कप्तान सुरजीत नरवाल

- सीजन-6 में पहली बार रेड करते हुए आउट अजय ठाकुर, 33-10 से आगे तमिल थलाइवाज

- अजय ठाकुर को मिला सीजन-6 का पहला सुपर टेकल, 23 मिनट में तीसरी बार ऑलआउट पटना पाइरेट्स

- अजय ठाकुर ने तीसरी बार मैच में किया विकास काले का शिकार, 28-8 से आगे तमिल थलाइवाज

- मैच का दूसरा हाफ शुरू, पटना पाइरेट्स पर दबदबा बरकरार रखने उतरी तमिल थलाइवाज

-तमिल थलाइवाज के नाम पहला हाफ, पटना पाइरेट्स 26-8 से पीछे

- थलाइवा के मनजीत ने नरवाल को मैच में तीसरी बार किया आउट, 26-8 से आगे तमिल थलाइवाज

- पहले हाफ में दो बार ऑलआउट हुई पटना पाइरेट्स, थलाइवा के अजय-सुरजीत चमके

- सुरजीत सिंह नरवाल की एक और बेहतरीन रेड, 16-6 से आगे तमिल थलाइवा

- तमिल थलाइवा के सुरजीत सिंह ने लगाई पहली सुपर रेड, 2 प्वाइंट के साथ मिले बोनस प्वॉइंट, 14-6 से आगे थलाइवाज

- पहले हाफ के 9 मिनट में ऑल आउट हुई पटना पाइरेट्स, तमिल थलाइवा की धमाकेदार शुरुआत


- पहले हाफ में तमिल थलाइवा के कप्तान अजय ठाकुल ने विकास काले का दूसरी बार किया शिकार, 4-1 से आगे तमिल थलाइवा

- पटना पाइरेट्स  के मंजीत ने टीम को दिलाया पहला टच प्वॉइंट, 3-1 से आगे तमिल थलाइवा

- पटना पाइरेट्स के कप्तान प्रदीप नरवाल ने लगाई पहली रेड, तमिल थलाइवा ने आउट कर हासिल किए दो प्वॉइंट

तीन बार की चैंपियन पटना पाइरेट्स ने जीता टॉस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed