CHEvBEN: बेंगलुरु बुल्स का विजयी आगाज, तमिल थलाइवाज को 48-37 से रौंदा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पवन कुमार सेहरावत के शानदार रेड से बेंगलुरु बुल्स ने बुधवार को तमिल थलाइवाज के खिलाफ विजयी आगाज किया। प्रो कबड्डी लीग 2018 में बुधवार को जोन बी के तहत खेले गए इस मुकाबले में बेंगलुरु बुल्स ने तमिल थलाइवाज को 48-37 से हराया।
चेन्नई के जवाहर लाल नेहरू इंडोर स्टेडियम में खेले गए इस मैच में बेंगलुरु बुल्स ने अपनी पहली जीत दर्ज की। शुरू से ही इस मुकाबले में बेंगलुरु बुल्स ने अपनी पकड़ मजबूत बनाए रखा।
इस मुकाबल में शानदार प्रदर्शन करने के लिए बेंगलुरु बुल्स के खिलाड़ी पवन कुमार को मैन ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने 15 एटेम्प्ट में 20 प्वाइंट्स हासिल किए, जबकि आशीष सांगवान टॉप डिफेंडर रहे। उन्होंने 8 टैकल में 7 अंक हासिल किए।
वहीं, तमिल थलाइवाज की तरफ से कप्तान अजय ठाकुर ने 25 एटेम्प्ट में 19 प्वाइंट्स हासिल किए, जबकि मनजीत छिल्लर टॉप डिफेंडर रहे। उन्होंने 4 टैकल में 2 प्वाइंट्स हासिल किए। बता दें कि तमिल थलाइवाज ने अब तक चार मैच खेले हैं, जिसमें उन्हें एक मैच में जीत और 3 में हार का सामना करना पड़ा है।
लाइव मैच का रोमांचः
-फुलटाइमः बेंगलुरु बुल्स ने तमिल थलाइवाज को 48-37 से हराया।
As the score reads 48-37, The #Bullsquad walk proudly as the winners of our first #VivoPKL match in Season 6!#FullChargeMaadi #VivoPKL6 #CHEvBEN #BengaluruBulls #BB #Kabaddi #VivoProKabaddiLeague #VivoPKL #Season6 #KhelKabaddi #LePanga pic.twitter.com/E3GxacJODG
— Bengaluru Bulls (@BengaluruBulls) October 10, 2018
- फुलटाइम में महज 3 मिनट का समया बचा है। तमिल थलाइवाज को कुछ करिश्मा ही करना होगा बेंगलुरु बुल्स की बराबीर करने के लिए।
-तमिल थलाइवाज के कप्तान अजय ठाकुर ने सीजन 6 में अपने 50 रेड प्वाइंट्स हासिल कर लिए हैं।
- इस मुकाबले में बेंगलुरु बुल्स ऑलआउट हो गए हैं। उन्होंने इसी मुकाबले में तमिल थलाइवाज को 2 बार ऑलआउट किया है।
-तमिल थलाइवाज को हासिल हुआ सुपर टेन, बेंगलुरु बुल्स को किया ऑलआउट।
-बेंगलुरु बुस्ल ने अपने पहले मैच में तमिल थलाइवाज के खिलाफ शानदार आगाज किया है। फुलटाइम में अभी 9 मिनट बचे हैं। मगर बेंगलुरु बुल्स 40-25 से आगे।
-तमिल थलाइवाज के खिलाड़ी अतुल एमएस को ग्रीन कार्ड दिखाया गया।
-दूसरे हाफ में भी बेंगलुरु बुल्स शानदार फॉर्म में, अभी भी तमिल थलाइवाज, बेंगलुरु से 10 प्वाइंट्स पीछे।
- दूसरे हाफ का खेल शुरू
हाफ टाइमः बेंगलुरु बुल्स 28-12 से आगे।
-पहले हाफ तक बेंगलुरु बुल्स 19 रेड प्वाइंट्स, 7 टैकल, 2 ऑलआउट और 0 एक्सट्रा प्वाइंट्स मिले। वहीं, तमिल थलाइवाज को 9 रेड प्वाइंट्स, 3 टैकल, 0 ऑलआउट और 0 एक्सट्रा प्वाइंट्स मिले।
-पवन सेहरावत की बदौलत बेंगलुरु बुल्स ने पहले हाफ में शानदार खेल दिखाया। पहले हाफ में बेंगलुरु को 19
-बेंगलुरु बुल्स की तरफ से पवन कुमार ने 17 अंकों के साथ सबसे आगे।
-पवन कुमार ने एक और सुपर रेड किया, मिला 5 प्वाइंट्स
-इस मुकाबले में अजय ठाकुर लगातार शिकार हो रहे हैं।
-तमिल थलाइवाज हुए ऑलऑउट, बेंगलुरु बुल्स 23-11 से आगे।
-पवन सेहरावत ने पुरे किए सुपर 10, बेंगलुरु को मिले 5 रेड प्वाइंट्स।
-तमिल थलाइवाज के कप्तान अजय ठाकुर इस मुकाबले में दो बार सुप टैकल हुए।
-बेंगलुरु बुल्स को मिला सुपर टैकल का फायदा, मिले 2 प्वाइंट्स, बेंगलुरु बुल्स 15-11 से आगे।
-पहले हाफ के 10 मिनट में बेंगलुरु बुल्स 10-8 से आगे।
-तमिल थलाइवाज के कप्तान अजय ठाकुर भी बढ़िया खेल दिखा रहे हैं। उन्होंने अभी तक के खेल में 5 प्वाइंट्स अपने नाम कर चुके हैं।
-बेंगलुरु बुल्स की तरफ से पवन सेहरावत शानदार खेल रहे हैं, उन्होंने अभी तक 8 प्वाइंट्स ले चुके हैं।
-बेंगलुरु बुल्स की शानदार शुरुआत, पहले 5 मिनट में 8-4 से आगे।
-पहले रेड में अजय कुमार नाकाम रहे, बेंगलुरु बुल्स को मिले 1 अंक।
- बेंगलुरु बुल्स की तरफ से रोहित कुमार ने जीता टॉस।
-नमस्कार, अमर उजाला डॉट कॉम में आपका स्वागत है।