फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Taiwan Open: DP Manu won javelin throw gold medal in Taiwan Open, best effort was 81.52 meters

Taiwan Open: डीपी मनु ने ताइवान ओपन में भाला फेंक का स्वर्ण पदक जीता, 81.52 मीटर का रहा सर्वश्रेष्ठ प्रयास

Sat, 01 Jun 2024 05:30 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ताइपे
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ताइपे Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 01 Jun 2024 05:30 PM IST
सार

मनु ने 78.32 मीटर थ्रो के साथ शुरुआत की, जबकि उनका दूसरा प्रयास 76.80 मीटर का रहा। इस 24 वर्षीय खिलाड़ी ने तीसरे प्रयास में 80.59 मीटर और पांचवें प्रयास में 81.52 मीटर दूर फेंका। हालांकि, उनका चौथा प्रयास फाउल रहा था। 
 

विज्ञापन
Taiwan Open: DP Manu won javelin throw gold medal in Taiwan Open, best effort was 81.52 meters
डीपी मनु - फोटो : SAI/X

विस्तार

भारत के स्टार भाला फेंक खिलाड़ी डीपी मनु ने शनिवार को ताइपे में 81.58 मीटर थ्रो के साथ ताइवान ओपन 2024 में पुरुषों की स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप के रजत पदक विजेता ने अपने पांचवें प्रयास में अपना सर्वश्रेष्ठ थ्रो दर्ज किया और पहले स्थान पर रहे। ताइवान ओपन विश्व एथलेटिक्स कॉन्टिनेंटल टूर कांस्य स्तर की प्रतियोगिता है। इसमें खिलाड़ियों को महत्वपूर्ण रैंकिंग अंक भी मिलते हैं।
विज्ञापन

मनु के पांच प्रयास

मनु ने 78.32 मीटर थ्रो के साथ शुरुआत की, जबकि उनका दूसरा प्रयास 76.80 मीटर का रहा। इस 24 वर्षीय खिलाड़ी ने तीसरे प्रयास में 80.59 मीटर और पांचवें प्रयास में 81.52 मीटर दूर फेंका। हालांकि, उनका चौथा प्रयास फाउल रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन से काफी दूर

हालांकि, यह प्रदर्शन मनु के व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 84.35 मीटर से बहुत दूर था। यह मौजूदा सत्र में उनके सर्वश्रेष्ठ प्रयास 82.06 से भी कम है, जो पिछले महीने भुवनेश्वर में फेडरेशन कप में आया था। वह फेडरेशन कप में ओलंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा के बाद दूसरे स्थान पर रहे थे।
विज्ञापन

अब तक क्वालिफाई नहीं कर सके मनु

पिछले साल विश्व चैंपियनशिप में छठे स्थान पर रहने वाले मनु को अभी पेरिस ओलंपिक के लिए क्वालिफाई करना बाकी है, जिसके लिए क्वालिफिकेशन मार्क 85.50 मीटर है। चोपड़ा और किशोर जेना पहले ही ओलंपिक के लिए क्वालिफाई कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed