फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Table Tennis: Hansini becomes the youngest under-19 national table tennis champion, class 10 student

Table Tennis: हंसिनी सबसे युवा अंडर-19 राष्ट्रीय टेबल टेनिस चैंपियन बनीं, कक्षा 10 की हैं छात्रा

Thu, 09 Jan 2025 08:27 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, वडोदरा।
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, वडोदरा। Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 09 Jan 2025 08:27 AM IST
सार

वह 2024 में अंडर-15 यूथ भारतीय टीम की सदस्य थीं और उनकी विश्व रैंकिंग 20 थी। 2021 में वह अंडर-13 राष्ट्रीय चैंपियन भी बन चुकी हैं।

विज्ञापन
Table Tennis: Hansini becomes the youngest under-19 national table tennis champion, class 10 student
हंसिनी - फोटो : Twitter

विस्तार

तमिलनाडु की 15 वर्षीय हंसिनी एम देश की सबसे युवा अंडर-19 राष्ट्रीय टेबल टेनिस विजेता बन गई हैं। हंसिनी ने अंतरराज्यीय जूनियर और यूथ राष्ट्रीय चैंपियनशिप के फाइनल में हरियाणा की सुहाना सैनी को 4-2 से पराजित किया। हंसिनी चेन्नई के पीएस सीनियर सेकेंडरी स्कूल में कक्षा 10 की छात्रा हैं।
विज्ञापन


वह 2024 में अंडर-15 यूथ भारतीय टीम की सदस्य थीं और उनकी विश्व रैंकिंग 20 थी। 2021 में वह अंडर-13 राष्ट्रीय चैंपियन भी बन चुकी हैं। उनकी अंडर-13 वर्ग में विश्व नंबर एक की रैंकिंग रही है। वह विश्व टेबल टेनिस यूथ कंटेंडर टूर्नामेंट कई स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं।
विज्ञापन


15 वर्ष की आयु में अंडर-19 वर्ग का खिताब जीतकर हंसिनी ने अपनी जबरदस्त प्रतिभा का परिचय दिया है। हंसिनी ने सुहाना को 1-11, 11-9, 13-11, 11-9, 10-12, 11-8 से कड़े संघर्ष के बाद हराया। सेमीफाइनल में उन्होंने महाराष्ट्र की काव्या भट्ट को 12-10, 11-7, 11-8, 5-11, 11-6 से हराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed