{"_id":"5c28e5dbbdec222be4546def","slug":"table-tennis-federation-removes-ban-from-soumyajit-ghosh","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेबल टेनिस महासंघ ने सौम्यजीत घोष से प्रतिबंध हटाया","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
टेबल टेनिस महासंघ ने सौम्यजीत घोष से प्रतिबंध हटाया
Sun, 30 Dec 2018 09:05 PM IST
Sumit kumar
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Sumit kumar
Updated Sun, 30 Dec 2018 09:05 PM IST
विज्ञापन
saumyajit roy
पूर्व राष्ट्रीय चैंपियन और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी सौम्यजतीत घोष अब फिर से खेल पर लौट सकते हैं। भारतीय टेबल टेनिस महासंघ ने उन पर मार्च में लगा निलंबन हटाने का फैसला किया है। अब वह चार से नौ जनवरी तक कटक में होने वाली राष्ट्रीय सीनियर चैंपियनशिप में भाग ले सकेंगे।
विज्ञापन
घोष पर पूर्व प्रेमिका ने दुष्कर्म का आरोप लगाया था जिसके बाद टीटीएफआई ने उन पर अस्थायी प्रतिबंध लगा दिया था। घोष ने बाद में आरोप लगाने वाली लड़की से शादी कर ली। यहां चल रही 80वीं जूनियर एवं यूथ चैंपियनशिप के दौरान हुई टीटीएफआई के कार्यकारी बोर्ड की बैठक में उनके प्रतिनिधित्व पर विचार किया गया और उनके निलंबन को हटाने का फैसला किया जिससे वह राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में भाग ले सकेंगे।
विज्ञापन