फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Swiss Ladies Open: Tvesa Malika Tied 17 after opening round in Switzerland

Swiss Ladies Open: त्वेसा स्विस ओपन में संयुक्त 17वें स्थान पर, दीक्षा की खराब शुरुआत

Fri, 11 Sep 2020 02:25 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Fri, 11 Sep 2020 02:25 PM IST
विज्ञापन
Swiss Ladies Open: Tvesa Malika Tied 17 after opening round in Switzerland
त्वेसा मलिक - फोटो : social media

भारतीय गोल्फर त्वेसा मलिक वीपी बैंक स्विस लेडीज ओपन गोल्फर टूर्नामेंट के पहले दौर के बाद संयुक्त 17वें स्थान पर हैं लेकिन हमवतन दीक्षा डागर को शुरुआत में बर्डी बनाने के बावजूद संघर्ष करना पड़ा। त्वेशा ने हाल की अपनी अच्छी फॉर्म बरकरार रखी और एक अंडर 71 का कार्ड खेला।

विज्ञापन


इसके विपरीत दीक्षा ने बर्डी ने शुरुआत की, लेकिन आखिर में उनका स्कोर 15 ओवर 87 रहा। दीक्षा ने पहले होल में बर्डी बनाई, लेकिन इसके बाद छह बोगी, तीन डबल बोगी और एक क्वाड्रूपल (चौगुनी) बोगी की। त्वेसा ने चौथे और 15वें होल में बर्डी बनाई जबकि 13वें होल में उन्होंने शॉट गंवाया। स्थानीय खिलाड़ी किम मेटरॉक्स और फिनलैंड की सना नुटिनेन ने छह अंडर 66 का स्कोर बनाकर पहले दौर के बाद दो शॉट की बढ़त बनाई।

विज्ञापन

कोर्डा को एलपीजीए गोल्फ ट्रर्नामेंट में एक शॉट की बढ़त

अमेरिका की पेशेवर गोल्फर नेली कोर्डा ने अंतिम होल में बर्डी बनाकर पहले दौर में एक शॉट की बढ़त बनाई। कोर्डा ने पहले दौर में अंडर छह का कार्ड खेला। दो बाहर की मेजर चैंपियन इन जी चुन और स्वीडन की मैडलीन सैंगस्ट्रोम अंडर पांच के स्कोर के साथ संयुक्त दूसरे स्थान पर हैं। इस टूर्नामेंट में जीत दर्ज करने पर विश्व की नंबर एक गोल्फर बनने की कवायद में लगी अमेरिका की डेनिली कांग और कनाडा के ब्रूक हैंडरसन उन खिलाड़ियों में शामिल हैं जो कोर्डा से दो शॉट पीछे संयुक्त चौथे स्थान पर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed