फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Swimming Federation of India bans Swimming coach Surajit Ganguly accused of rape

भारतीय तैराकी महासंघ ने बलात्कार के आरोपी गोवा के कोच को किया बैन

Fri, 06 Sep 2019 01:30 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Fri, 06 Sep 2019 01:30 PM IST
विज्ञापन
Swimming Federation of India bans Swimming coach Surajit Ganguly accused of rape
सुरजीत गांगुली - फोटो : social Media

भारतीय तैराकी महासंघ ने एक नाबालिग लड़की के बलात्कार के आरोपों का सामना कर रहे गोवा के बर्खास्त तैराकी कोच सुरजीत गांगुली पर खेल से जुड़ी हर गतिविधि के लिए प्रतिबंध लगा दिया।

विज्ञापन


गोवा तैराकी संघ के कोच गांगुली पर 15 वर्ष की लड़की के यौन उत्पीड़न का आरोप है जो उनसे तैराकी सीख रही थी। एसएफआई ने एक बयान में कहा कि एसएफआई गोवा ईकाई की रिपोर्ट और सोशल मीडिया पर उपलब्ध सबूतों के आधार पर एसएफआई इस जघन्य बर्ताव की निंदा करता है । हमने इस कोच को कोचिंग के किसी भी स्वरूप या खेल से जुड़ी अन्य गतिविधियों के लिए प्रतिबंधित कर दिया है। इससे जुड़े सर्कुलर सभी 29 प्रदेश ईकाइयों को जारी कर दिया है।
विज्ञापन


गांगुली के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 (बलात्कार), 354 (छेड़छाड़) और 506 (आपराधिक धमकी), पोस्को कानून और गोवा बाल अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है ।
विज्ञापन
विज्ञापन


खेल मंत्री किरण रिजिजू ने भी गुरुवार को ट्वीट कर कहा था कि, गोवा स्विमिंग एसोसिएशन ने कोच सुरजीत गांगुली का कॉन्ट्रैक्ट खत्म कर दिया है। मैंने स्विमिंग फेडरेशन से कहा है कि आरोपी कोच को ऐसे अपराध के लिए भारत में कहीं भी काम ना मिले। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed