फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Sweden Armand Duplantis breaks his own pole vault world record again during belgrade indoor championship

बेलग्रेड इंडोर प्रतियोगिता: स्वीडन के मोंडा का पोल वाल्ट में 6.19 मीटर का विश्व रिकॉर्ड, अपने ही रिकॉर्ड में किया एक सेंटीमीटर का सुधार

Wed, 09 Mar 2022 12:02 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Wed, 09 Mar 2022 12:02 AM IST
सार

स्वीडन के ओलंपिक चैंपियन माेंडा डुपलेंटस ने ब्रेलग्रेड इंडोर प्रतियोगिता में 6.19 मीटर के साथ अपना ही विश्व रिकॉर्ड तोड़ दिया। उन्होंने फरवरी 2020 में ग्लासगो में बनाए 6.18 मीटर के अपने प्रदर्शन को सुधारा। 
 

विज्ञापन
Sweden Armand Duplantis breaks his own pole vault world record again during belgrade indoor championship
अर्मांड माेंडा डुपलेंटस - फोटो : social media

विस्तार

स्वीडन के ओलंपिक चैंपियन माेंडा डुपलेंटस ने ब्रेलग्रेड इंडोर प्रतियोगिता में 6.19 मीटर के साथ अपना ही विश्व रिकॉर्ड तोड़ दिया। उन्होंने फरवरी 2020 में ग्लासगो में बनाए 6.18 मीटर के अपने प्रदर्शन को सुधारा। 

विज्ञापन


डुपलेंटस ने पहले प्रयास में 5.61, 5.85 और 6.00 के प्रयास किए। फिर 6.19 पर उन्होंने दो बार मिस किया। तीसरे और अंतिम प्रयास में उनका घुटना बार से छू गया लेकिन वह गिरा नहीं और उन्होंने मैट पर कूदते ही दुबारा हवा में छलांग लगाकर मुट्टी बांधकर पंच करते हुए जश्न मनाया। 
विज्ञापन

 
25 माह में चौथा विश्व कीर्तिमान 
स्वीडन के 22 साल के खिलाड़ी का यह चौथा विश्व रिकॉर्ड है। उन्होंने फरवरी 2020 में पहले 6.17 मीटर के साथ पोलैंड के तोरन में लंदन ओलंपिक के चैंपियन रेनाड लेवेलेनी का कीर्तिमान तोड़ा। फिर ग्लासगो में एक सेंटीमीटर का सुधार किया। उसके बाद उसी साल सितंबर में रोम डायमंड लीग में 6.15 मीटर के साथ आउटडोर विश्व रिकॉर्ड बनाया जो दिग्गज सर्गेई बुबका (6.14) ने जुलाई 1994 में बनाया था।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed