{"_id":"60502db895ca5161db2bcfa2","slug":"sushil-kumar-will-not-participate-in-olympic-qualifiers-senior-asian-wrestling-championship","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओलंपिक क्वालिफायर के ट्रायल में नहीं खेलेंगे सुशील: सीनियर एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप के लिए आज ट्रायल","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
ओलंपिक क्वालिफायर के ट्रायल में नहीं खेलेंगे सुशील: सीनियर एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप के लिए आज ट्रायल
Tue, 16 Mar 2021 09:32 AM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अंशुल तलमले
Updated Tue, 16 Mar 2021 09:32 AM IST
विज्ञापन
सुशील कुमार
- फोटो : ट्विटर
टोक्यो ओलंपिक क्वालिफायर सीनियर एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप के लिए होने जा रहे ट्रायल में दो बार के ओलंपिक पदक विजेता पहलवान सुशील कुमार शिरकत नहीं करेंगे। सुशील ने कुश्ती संघ को सोमवार को यह जानकारी दी, उन्होंने इसके पीछे अपने फिट नहीं होने की बात कही है।
विज्ञापन
केडी जाधव इंडोर स्टेडियम में मंगलवार को होने वाले ट्रायल में बाकी सभी प्रमुख पहलवान जितेंदर कुमार, प्रवीण राणा, रोहित, अमित धनकड़, नर सिंह यादव, सत्यव्रत कादियां और सुमित भाग लेंगे। ट्रायल फ्रीस्टाइटल के 74, 97 और 125 किलो और ग्रीको रोमन के 60 किग्रा, 67, 77, 87, 97 और 130 किलो भार वर्ग में होगा। महिला टीम के चयन के लिए ट्रायल जूनियर राष्ट्रीय चैंपियनशिप के बाद और गैर ओलंपिक भार वर्गों के लिए ट्रायल का आयोजन इस माह के तीसरे सप्ताह में किया जाएगा।
विज्ञापन
फिटनेस नहीं होने के चलते बनाई दूरी
नौ से 18 अप्रैल को अलमाटी (कजाखस्तान) में होने वाली एशियाई चैंपियनशिप में ओलंपिक टिकट हासिल नहीं करने पर इसके लिए अंतिम मौका विश्व ओलंपिक क्वालिफायर में मिलेगा। यह 2016 के रियो ओलंपिक से पहले बनी जैसी स्थिति है। उस दौरान नरसिंह ने विश्व चैंपियनशिप में कांस्य जीतकर कोटा हासिल कर लिया था। सुशील तब ट्रायल की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन
यहां भी अगर 74 किलो में किसी पहलवान ने कोटा हासिल कर लिया तो सुशील के हाथ से मौका फिर निकल जाएगा। फिटनेस नहीं होने के कारण सुशील ने नोएडा में हुई राष्ट्रीय चैंपियनशिप में भी नहीं उतरे थे। माना जा रहा था वह ओलंपिक क्वालिफायर के ट्रायल में उतरेंगे, लेकिन फिटनेस नहीं होने के कारण उन्होंने इससे भी दूरी बना ली।