फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Sushil Kumar name missing from website of Commonwealth Games

सुशील कुमार का नाम कॉमनवेल्थ गेम्स की वेबसाइट से गायब, IOA की लापरवाही आई सामने

Fri, 30 Mar 2018 01:28 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 30 Mar 2018 01:28 PM IST
विज्ञापन
Sushil Kumar name missing from website of Commonwealth Games
सुशील कुमार

कॉमनवेल्थ गेम्स की आधिकारिक वेबसाइट से भारतीय पहलवान सुशील कुमार का नाम नदारद है। यह वाकया ऐसे समय में हुआ जब कॉमनवेल्थ गेम्स के उद्घाटन में अब थोड़ा ही समय बचा है। दो बार ओलंपिक पदक विजेता सुशील कुमार का नाम न होने से हर कोई हैरान है। अब लिस्ट में अपना नाम देखने के लिए सुशील कुमार को अगले शुक्रवार तक इंतजार करना होगा

विज्ञापन


हालांकि इस मामले में भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) ने अपनी सफाई दी है। दरअसल आईओए के अधिकारियों का कहना है कि वे इस पूरे मामले से अनजान थे। अब यह मामला सामने आने के बाद इसे समिति के सामने उठाया जाएगा। इससे पहले कॉमनवेल्थ की तैयारियों में जुटे सुशील कुमार को डब्लूएफआई अधिकारियों को कई बार फोन कॉल करने पड़े।

विज्ञापन

Sushil Kumar name missing from website of Commonwealth Games
सुशील कुमार

वहीं आईओए के अध्यक्ष नरिंदर बत्रा के मुताबिक वेबसाइट पर सुशील का नाम न होना एक टेक्निकल गलती हो सकता है क्योंकि सुशील कुमार को पहले ही कार्ड दिया जा चुका है। कॉमनवेल्थ में जाने वाले जिन खिलाड़ियों के नाम की रिपोर्ट सौंपी गई है, उसमें सुशील का नाम है।

वहीं इस मामले में कई और भी पेंच फंसते नजर आ रहे हैं। दरअसल पिछले कुछ समय से आईओए के कुछ अधिकारियों ने सुशील के संबंध अच्छे नहीं रहे हैं। ऐसे में इस गलती को 34 वर्षीय खिलाड़ी के खिलाफ साजिश के रूप में भी देखा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed