फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Super Sunday for India in Olympics with PV Sindhu winning bronze and mens Hockey team entering in semi finals after defeating Britain

सुपर संडे: दो ओलंपिक मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं सिंधु, पुरुष हॉकी टीम 49 साल बाद सेमीफाइनल में

Sun, 01 Aug 2021 08:18 PM IST
गौरव पाण्डेय स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Sun, 01 Aug 2021 08:18 PM IST
सार

टोक्यो ओलंपिक में 10वां दिन भारत के लिए दोहरी खुशी लेकर आया। इस दौरान बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु ओलंपिक में लगातार दो मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बनीं। उधर, पुरुष हॉकी टीम ने ब्रिटेन को 3-1 से रौंदकर 49 साल बाद ओलंपिक सेमीफाइनल में कदम रख दिया। इस जीत ने भारतीय हॉकी के स्वर्णिम दिनों की यादें एक बार फिर ताजा कर दीं। 

विज्ञापन
Super Sunday for India in Olympics with PV Sindhu winning bronze and mens Hockey team entering in semi finals after defeating Britain
टोक्यो ओलंपिक में सिंधु ने जीता कांस्य और भारतीय पुरुष हॉकी टीम ब्रिटेन को हराकर सेमीफाइनल में पहुंची - फोटो : ट्विटर: एएनआई/हॉकी इंडिया

विस्तार

भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक अपने नाम किया। उन्होंने चीनी खिलाड़ी बिंग जियाओ को सीधे सेटों में हराकर इतिहास रचा। वह दो ओलंपिक पदक जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी भी बन गईं। इससे पहले सिंधु ने 2016 में रियो ओलंपिक में रजत पदक अपने नाम किया था। सिंधु का यह लगातार दूसरा ओलंपिक मेडल है। सिंधु के पदक के साथ ही भारत की झोली में भी दूसरा मेडल आ गया। 

विज्ञापन


49 साल बाद सेमीफाइनल में पुरुष हॉकी टीम
ओलंपिक में भारत की पुरुष हॉकी टीम ने ग्रेट ब्रिटेन के खिलाफ अपना विजयी अभियान बरकरार रखा। भारतीय टीम ने ब्रिटेन को 3-1 से मात देकर 49 साल बाद ओलंपिक सेमीफाइनल में प्रवेश किया। बता दें कि इससे पहले भारत ने 1948, 1952, 1960 और 1972 के ओलंपिक में ब्रिटेन को शिकस्त दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed