{"_id":"5eb93645a041f753cc59faec","slug":"super-rugby-session-to-kick-off-from-13th-june","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब न्यूजीलैंड में बिना दर्शकों के शुरू होने जा रहा सुपर रग्बी, 10 हफ्ते तक चलेगी प्रतियोगिता","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
अब न्यूजीलैंड में बिना दर्शकों के शुरू होने जा रहा सुपर रग्बी, 10 हफ्ते तक चलेगी प्रतियोगिता
Mon, 11 May 2020 04:55 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Mon, 11 May 2020 04:55 PM IST
विज्ञापन
रग्बी
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूजीलैंड में कोविड-19 महामारी के कारण लागू प्रतिबंधों में छूट मिलने के बाद 13 जून से पांच टीमों की सुपर रग्बी (घरेलू प्रतियोगिता) प्रतियोगिता शुरू होगी। इस टूर्नामेंट को सुपर रग्बी एओटेरोआ के नाम से जाना जाता है। इसमें भाग लेने वाली पांचों टीमों के खिलाड़ियों को तैयारी करने के लिए चार सप्ताह का समय मिलेगा।
विज्ञापन
10 सप्ताह तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में हर टीम विरोधी टीम के साथ घरेलू और उनके मैदान पर मैच खेलेगी।
न्यूजीलैंड रग्बी के मुख्य कार्यकारी मार्क रॉबिनसन ने कहा, ‘पांच विश्वस्तरीय कीवी टीमों 10 हफ्तों तक 20 मैचों में एक दूसरे का सामना करेंगी। इससे कई लोगों के चेहरे पर खुशी देखने को मिलेगी। मुझे पता है रग्बी के खिलाड़ी और प्रशंसक इससे रोमांचित होंगे’।
विज्ञापन