{"_id":"5d23cb2f8ebc3e6ce21298f6","slug":"sub-junior-boy-s-boxing-nationals-services-won-six-gold-medals-haryana-finish-second","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा के युवा मुक्केबाजों ने जीते पांच स्वर्ण पदक","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
हरियाणा के युवा मुक्केबाजों ने जीते पांच स्वर्ण पदक
Tue, 09 Jul 2019 07:01 AM IST
Mukesh Jha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mukesh Jha
Updated Tue, 09 Jul 2019 07:01 AM IST
विज्ञापन
सब जूनियर राष्ट्रीय मुक्केबाज
- फोटो : social media
हरियाणा और सेना के मुक्केबाजों ने लड़कों की पहली सब जूनियर राष्ट्रीय मुक्केबाजी चैंपियनशिप में दांव पर लगे 14 में से 11 स्वर्ण पदक जीते। सेना ने छह स्वर्ण पदक जीतकर कुल 65 अंकों के साथ ओवरआल खिताब जीता। हरियाणा पांच पीले तमगों के साथ 54 अंक लेकर दूसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन
हरियाणा के यशवर्धन सिंह (58 किग्रा), प्रीत मलिक (55 किग्रा), गौरव सैनी (64 किग्रा), नक्ष बेनीवाल (67 किग्रा) और भारत जून (70 किग्रा) अपने-अपने भार वर्ग में सेना के मुक्केबाज नीरू (40 किग्रा) खिताब के दावेदार दिल्ली के करण वत्स को 4-1 से हराकर चैंपियन बने।
विज्ञापन
हर्ष (35 किग्रा) ने दिल्ली के रुद्र 5-0 से और विनय विश्वकर्मा (49 किग्रा) ने पंजाब के लोवी को 4-1 से मात दी। आशीष (52 किग्रा) ने चंडीगढ़ के अंकित कुंडु को 5-0 से, सुनील नेगी (61किग्रा) ने हरियाणा के आंके को 5-0 से और रणदीप (प्लस 70 किग्रा) ने हरियाणा के रिदम 5-0 से हराया। चैंपियन बने। चंडीगढ़ के आर्यन (37 किग्रा), गोवा के रुपेश बिंड (43 किग्रा) और पंजाब के निखिल (46 किग्रा) में विजेता बने। दिल्ली पांच रजत पदकों के साथ कुल 26 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन