फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Star boxer Amit Panghal wants a change in sports awards process

खेल पुरस्कारों की चयन प्रक्रिया में बदलाव चाहते हैं पंघाल, लगातार हो रही अनदेखी से हैं निराश

Sat, 16 May 2020 08:33 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Sat, 16 May 2020 08:33 AM IST
सार

2012 में अनजाने में हुए डोप अपराध के लिए इस मुक्केबाज की अर्जुन के लिए लगातार हो रही है अनदेखी

विज्ञापन
Star boxer Amit Panghal wants a change in sports awards process
अमित पंघाल - फोटो : social media

विस्तार

एशियाई खेलों के चैंपियन मुक्केबाज अमित पंघाल ने खेल मंत्री किरन रिजिजू से राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों के लिए चयन प्रक्रिया बदलने का आग्रह करते हुए मौजूदा तरीके को भेदभावपूर्ण करार दिया है। वर्ष 2012 में अनजाने में हुए डोप अपराध के लिए लगातार अर्जुन पुरस्कार के लिए उनकी अनदेखी होती रही है।

विज्ञापन


मंत्री को लिखे पत्र में पंघाल ने कहा कि खिलाड़ियों को खुद का नामांकन कर आवेदन नहीं करना चाहिए। विश्व चैंपियनशिप के एकमात्र रजत पदक विजेता भारतीय मुक्केबाज ने कहा, ‘मौजूदा प्रक्रिया में एक खिलाड़ी को आवेदन भेजना होता है। फिर खेल समिति इन आवेदनों के आधार पर चयन करती है। पुरस्कार चयन में खेल समिति के सदस्यों द्वारा भेदभावपूर्ण फैसले होते हैं, जिनकी कोई जवाबदेही नहीं है। खेल मंत्रालय और साई के पास सारे रिकॉर्ड हैं। वे जानते हैं कि कौन हकदार है और कौन नहीं। अगर इस साल नहीं तो, भले ही अगले साल लेकिन कभी तो बदलाव आना चाहिए।
विज्ञापन


पंघाल ने कहा, 'सेना मेरा मामला आगे बढ़ा रही है और मुझे उम्मीद है कि डोप उल्लंघन इस बार सामने नहीं आएगा क्योंकि वह अनजाने में हुआ था। मैं लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहा हूं, मेरे नाम पर विचार किया जाना चाहिए।’ पंघाल दो बार अर्जुन के लिए नामांकित किए जा चुके हैं लेकिन पूर्व के डोप उल्लंघन के कारण उनके नाम पर विचार नहीं किया गया। उन्होंने 2012 में चेचक के उपचार के लिए दवाई ली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed