{"_id":"5f18f05a50bbcf753377a4b9","slug":"srabani-nanda-ran-in-the-100-meter-race-between-covid19-in-jamaica","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोविड-19 के बीच जमैका में 100 मीटर रेस में दौड़ीं नंदा","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
कोविड-19 के बीच जमैका में 100 मीटर रेस में दौड़ीं नंदा
Thu, 23 Jul 2020 07:40 AM IST
Rohit Ojha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Thu, 23 Jul 2020 07:40 AM IST
विज्ञापन
srabani nanda
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शीर्ष धाविका श्रबणी नंदा दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों के साथ जमैका रेस में दौड़कर कोविड-19 के बीच प्रतियोगिता में भाग लेने वाली पहली भारतीय ट्रैक एवं फील्ड एथलीट बनीं। नंदा ने रविवार को जमैका कॉलेज में हुई वेलोसिटी फेस्ट मीटिंग में 100 मीटर रेस में हिस्सा लिया, जिसमें उन्होंने एमवीपी ट्रैक क्लब का प्रतिनिधित्व किया। वह दूसरी हीट में 11.78 सेकंड का समय निकालकर ओवरऑल तीसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
नंदा के अलावा वेलोसिटी फेस्ट में दो बार की ओलंपिक स्प्रिंट चैंपियन इलेन थाम्पसन और शैली एन फ्रेजर प्राइस भी भाग ले रही थीं। मौजूदा ओलंपिक चैंपियन थाम्पसन (11.99 सेकंड) विजेता रहीं। वह एमवीपी ट्रैक क्लब का प्रतिनिधित्व कर रही थीं। शैली (22.74 सेकंड) ने 200 मी दौड़ जीती। पूर्व 100 मीटर विश्व चैंपियन योहान ब्लैकने पुरुषों की 200 मीटर दौड़ 20.62 सेकंड के समय के साथ जीती।
विज्ञापन
मार्च के बाद से वेलोसिटी फेस्ट जमैका की पहली ट्रैक एवं फील्ड प्रतियोगिता है। नंदा का 100 मीटर में व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 11.45 सेकंड और 200 मीटर में 23.07 सेकंड का है। उन्होंने 2016 ओलंपिक में हिस्सा लिया था और वह अपनी हीट में छठे स्थान पर रही थीं। वह 2017 एशियाई चैंपियनशिप में चार गुणा 100 मीटर रिले का कांस्य पदक जीतने वाली चौकड़ी का भी हिस्सा थीं।
विज्ञापन