पार्टी में शामिल क्रिस गेल की रिपोर्ट निगेटिव, आठ बार के ओलंपिक चैंपियन उसेन बोल्ट कोरोना संक्रमित
किंग्स इलेवन पंजाब की ओर से खेलने वाले खतरनाक बल्लेबाज क्रिस गेल की रिपोर्ट निगेटिव आना पूरे IPL के लिए राहत भरी खबर है। गेल फर्राटा धावक उसेन बोल्ट की उस पार्टी में शामिल हुए थे, जहां कोरोना गाइड लाइंस की जमकर धज्जियां उड़ाई गई थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आठ बार के ओलंपिक चैंपियन पूर्व फर्राटा धावक उसेन बोल्ट कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। बीते हफ्ते अपने 34वें जन्मदिन पर बगैर मास्क के जमकर पार्टी करने वाले बोल्ट ने खुद को घर पर क्वारंटीन कर रखा है। जमैका के स्वास्थ्य मंत्री ने इस खबर की पुष्टि की, इससे पहले उसेन ने सोशल मीडिया पर एक छोटा सा वीडियो भा डाला थी, जिसमें उन्होंने खुद के पॉजिटिव होने का शक जताया था और एहतियातन खुद को आइसोलेट कर लिया था।
Stay Safe my ppl 🙏🏿 pic.twitter.com/ebwJFF5Ka9
— Usain St. Leo Bolt (@usainbolt) August 24, 2020
क्रिस गेल कोरोना निगेटिव
21 अगस्त को अपने जन्मदिन के जश्न में उन्होंने सामाजिक दूरी के प्रोटोकॉल का पालन नहीं किया था। एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसे फर्राटा किंग से ही जोड़कर देखा जा रहा, इसमें न तो सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखा गया है और न ही किसी ने मास्क पहना हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि पार्टी में क्रिकेटर क्रिस गेल, फुटबॉलर रहीम स्टर्लिंग जैसे दिग्गज भी शामिल हुए थे। अब खुद 'यूनिवर्स बॉस' ने अपने निगेटिव होने की सूचना दे दी है।
Usain Bolt's bday party. No social distance, NO masks! 😳😠 pic.twitter.com/ogqUvk1i9r
— Verna Reid (@verna_reid) August 23, 2020
इस साल मई में बच्ची के पिता बने बोल्ट ने 2017 में संन्यास ले लिया था। एथलेटिक्स को अलविदा कहने से पहले इस कैरेबियाई धावक ने लगातार तीन ओलंपिक (2008, 2012, 2016) में 100मी, 200मी. का गोल्ड अपने नाम किया, जो विश्व रिकॉर्ड है। अब सोशल मीडिया पर बोल्ट के प्रशंसक उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं तो कुछ उन्हें लापरवाही बरतने के लिए कोस भी रहे हैं।
be strong.Stay safe❤ 🏃♂️
— 🌵Møe🌹 (@wasabi__sashimi) August 24, 2020
Should have been responsible from before. Yuh put a whole heap a ppl at risk.
— Kraig De Leon Diedrick🇯🇲🇩🇪 (@KraigDiedrick) August 24, 2020
This is why mask wearing and social distancing is important. Usain is asymptomatic and it could have unknowingly spread it to others at his party. Continue to wear your masks and practice distancing. The fight isn’t over yet.
— Mrs. H. (@_nadelizabeth) August 24, 2020