हिमा दास खेल रत्न की सबसे युवा दावेदार, रोहित-रानी-विनेश-मनिका जैसे दिग्गजों से टक्कर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत की युवा एथलीट हिमा दास को असम सरकार ने राजीव गांधी खेल रत्न अवॉर्ड के लिए नामांकित किया है। इस फर्राटा धाविका के लिए असम के खेल सचिव दुलाल चंद्र दास ने खेल मंत्रालय को पांच जून को अनुशंसा पत्र भेजा।
साल 2018 में शानदार प्रदर्शन करने वाली हिमा असम के धींग गांव की रहने वालीं हैं। महज 20 वर्ष की दास इस साल खेलरत्न के लिए नामित सबसे युवा खिलाड़ी हैं। फिनलैंड में 2018 में अंडर-20 विश्व चैंपियनशिप में वैश्विक खिताब जीतने वाली भारत की पहली ट्रैक एथलीट हिमा ने देश को कई मौके पर गौरव का एहसास दिलाया।
हिमा के अलावा भालाफेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा, पहलवान विनेश फोगाट , टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा, महिला हॉकी कप्तान रानी रामपाल और क्रिकेटर रोहित शर्मा का नामांकन भी देश के सर्वोच्च खेल पुरस्कार के लिए किया गया है।
हिमा ने 2018 में अंडर-20 विश्व खिताब के अलावा जकार्ता एशियाई खेलों में 400 मीटर में रजत, चार गुणा 400 मीटर रिले और महिला चार गुणा 400 मीटर में स्वर्ण पदक जीता, उन्हें 2018 में अर्जुन पुरस्कार मिला था ।