फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Sports Ministry will move to court over archery elections

एएआई चुनाव के खिलाफ अदालत जाएगा मंत्रालय

Tue, 11 Dec 2018 05:36 AM IST
हेमंत रस्तोगी, नई दिल्ली
हेमंत रस्तोगी, नई दिल्ली Updated Tue, 11 Dec 2018 05:36 AM IST
विज्ञापन
Sports Ministry will move to court over archery elections

आर्चरी एसोसिएशन ऑफ इंडिया का चुनाव खेल मंत्रालय के गले की फांस बन गया है। चुनाव रोकने पर सुप्रीम कोर्ट की ओर से तैनात एएआई के प्रशासक एसवाई कुरैशी से कोई जवाब नहीं मिलने केबाद मंत्रालय ने अदालत का दरवाजा खटखटाने की तैयारी कर ली है।

विज्ञापन


मंत्रालय को डर है कि उसके स्पोर्ट्स कोड के खिलाफ अगर यह चुनाव हुए तो दूसरे राष्ट्रीय खेल संघ इसको आधार बनाकर कोड की खिलाफत कर सकते हैं। मंत्रालय ने अदालत जाने के लिए एडीशनल सॉलीसिटर जनरल से राय मांगी है।      
विज्ञापन


मंत्रालय का मानना है कि यह चुनाव अदालत के आदेश के खिलाफ हो रहा है। अदालत ने अपने पहले दिए गए आदेश में साफ किया है कि खेल संघों के चुनाव 2011 के स्पोर्ट्स कोड के आधार पर होंगे। स्पोर्ट्स कोड में साफ जिक्र है कि सरकारी कर्मी खेल संघ का हिस्सा बन सकते हैं, लेकिन कुरैशी की ओर से तैयार एएआई के नए संविधान में नेताओं के साथ सरकारी कर्मियों को भी बाहर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एएआई के पदाधिकारी इस संविधान के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट गए थे, लेकिन अदालत ने 22 दिसंबर को चुनाव कराने को कहा, साथ ही जो भी आपित्तयां हैं उन्हें अदालत में वापस रखने को कहा है। इसी को आधार बनाकर एएआई के चुनाव कराए जा रहे हैं।

मंत्रालय की दिक्कत यह है कि चुनाव के बाद नवगठित एएआई को मान्यता देना उसके लिए मुमकिन नहीं होगा। एएआई पहले कई सालों से मंत्रालय से प्रतिबंधित है और नए चुनाव के बाद भी वही स्थिति रहेगी। साथ ही दूसरे खेल संघ इसका जरूर फायदा उठाएंगे।


खेल संघों और आईओए ने स्पोट्र्स कोड के खिलाफ पहले ही आवाज बुलंद कर रखी है। ऐसे में उन्हें भी मौका मिल जाएगा। यही कारण है कि मंत्रालय इस चुनाव के खिलाफ अदालत जाने की तैयारी कर रहा है। उसे एडीशनल सॉलिसिटर जनरल की सलाह का इंतजार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed