{"_id":"57dd1d5d4f1c1be97cd478cb","slug":"sports-ministry-to-start-talent-search-portal","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेल प्रतिभाओं की खोज के लिए पोर्टल शुरू करेगा खेल मंत्रालय","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
खेल प्रतिभाओं की खोज के लिए पोर्टल शुरू करेगा खेल मंत्रालय
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 17 Sep 2016 04:09 PM IST
विज्ञापन
विजय गोयल
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रियो ओलंपिक में भारतीय दल के खराब प्रदर्शन के बाद केंद्रीय खेल मंत्रालय हरकत में आ गया है। देश में खेलों को बढावा देने और युवाओं को खेल को करियर के रूप में अपनाने के लिए प्नोत्साहित करने और खेल प्रतिभाओं की खोज के लिए सरकार टैंलेंट सर्च पोर्टल शुरू करने जा रही है। गुरूवार को केंद्रीय मंत्री विजय गोयल ने इस बात की घोषणा की।
यह योजना आठ साल या उससे ऊपर के बच्चों के लिये होगी। इस पोर्टल पर बच्चे के प्रदर्शन और क्षमता की जानकारी और उससे संबंधित उसके वीडियो और फोटो को अपलोड किया जा सकेगा। बच्चे की क्षमता की समीक्षा के बाद उसे भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के नजदीकी केन्द्र में टेस्ट में भाग लेने का मौका दिया जायेगा। जो बच्चे इसमें पास हो जायेंगे, उन्हें साई के प्रशिक्षण केंद्रों में भर्ती किया जायेगा। खेल मंत्रालय राज्य सरकार और अन्य को भी इस तरह के प्रतिभाशाली बच्चों को अपने केंद्रो में भर्ती करने के लिये प्रोत्साहित करेगा। योजना की शुरुआत इसी महीने के अंदर तक शुरु होने की संभावना है।