फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   sports Ministry provides Rs 2.5 lakh assistance to wrestler Sunny Jadhav

खेल मंत्रालय ने पहलवान सनी जाधव को दी 2.5 लाख की वित्तीय सहायता

Thu, 04 Feb 2021 03:41 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Thu, 04 Feb 2021 03:41 PM IST
विज्ञापन
sports Ministry provides Rs 2.5 lakh assistance to wrestler Sunny Jadhav
खेल मंत्रालय - फोटो : social media

खेल मंत्रालय ने मध्यप्रदेश के पहलवान सनी जाधव को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं की तैयारी के लिए 2.5 लाख रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की है। जाधव को यह वित्तिय सहायत पंडित दीनदयाल उपाध्याय राष्ट्रीय कल्याण कोष से दी गई है। दरअसल, दीनदयाल उपाध्याय कोष से खिलाड़ियों को प्रशिक्षण, उपकरणों की खरीद और राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों में भागीदारी के लिए 2.5 लाख रुपये तक की वित्तीय सहायता दी जाती है।

विज्ञापन


मंत्रालय ने एक विज्ञप्ति में कहा, 'कड़ी मेहनत के बावजूद वह अपनी खुराक का पैसा नहीं जुटा पा रहा था और अभ्यास जारी रखने के लिए उसे ऋण लेना पड़ रहा था।' सनी पिछले कुछ महीने से कुश्ती का अभ्यास जारी रखने के लिए दूसरों की गाड़ी धोने का काम कर करते थे ताकि कुछ पैसे का इंतजाम हो सके। सनी के पिता का 2017 में निधन हो गया था, जिसके बाद से उसकी माली हालत बिगड़ गई।
विज्ञापन


बता दें कि सनी जाधव ने 60 किलोग्राम ग्रीको-रोमन स्पर्धा में भुवनेश्वर में आयोजित खेले इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2020 और चित्तौड़गढ़, राजस्थान में आयोजित अंडर-23 जूनियर राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप 2018 में रजत पदक जीते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed