फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Sports ministry grants Rs 35 crore to SAI for TOPS athletes

खेल मंत्रालय ने टाप्स खिलाड़ियों के लिए SAI को 35 करोड़ रुपए स्वीकृत किए

Thu, 07 Feb 2019 10:00 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Thu, 07 Feb 2019 10:00 PM IST
विज्ञापन
Sports ministry grants Rs 35 crore to SAI for TOPS athletes

खेल मंत्रालय ने टारगेट ओलंपिक पोडियम योजना (टाप्स) में शामिल किए गए खिलाड़ियों की आधुनिक ट्रेनिंग के लिए भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) को अपने राष्ट्रीय खेल विकास कोष (एनएसडीएफ) से 35 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं।

विज्ञापन


इसके अलावा मंत्रालय ने 22 खेलों के उन खिलाड़ियों को पांच करोड़ 98 लाख रुपये भी जारी किए जिन्होंने 2018 के दौरान एनएसडीएफ से कोष की मांग की थी। 

एनएसडीएफ कोष विशेष तौर पर उन खिलाड़ियों के लिए आवंटित किया गया है जो सरकार से वित्तीय सहायता की अपील करते हैं।

दिसंबर 2018 तक एनएसडीएफ से स्वीकृत किए गए कुल कोष का आंकड़ा जारी किया गया है। 

वित्त वर्ष 2017-18, 2016-17 और 2015-16 में क्रमश: सात करोड़ 24 लाख, छह करोड़ 25 लाख और नौ करोड़ दो लाख रुपये (सभी राशि लगभग में) जारी किए गए जबकि मौजूदा वर्ष में दिसंबर तक पांच करोड़ 98 लाख रुपये जारी हुए।
विज्ञापन


अधिकांश खेलों में कोष की मांग में कमी आई है। तीरंदाजी में पिछले वित्त वर्ष के 64 लाख रुपये की तुलना में 42 लाख 50 हजार रुपये जारी किए गए।

इस तरह एथलेटिक्स में एक करोड़ चार लाख रुपये की तुलना में 87 लाख 50 हजार, बैडमिंटन में 35 लाख की तुलना में 27 लाख 50 हजार, निशानेबाजी में एक करोड़ 11 लाख की तुलना में 89 लाख 50 हजार और भारोत्तोलन में 40 लाख 50 हजार रुपये की तुलना में 13 लाख 50 हजार रुपये की मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुक्केबाजी में 52 लाख 50 हजार रुपये की तुलना में 63 लाख 50 लाख रुपये जबकि शतरंज में नौ लाख 45 हजार रुपये की तुलना में 38 लाख 58 हजारे रुपये की मांग की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed