{"_id":"5d8441328ebc3e93b0396711","slug":"sports-ministry-announces-rs-5-crore-for-gagan-narang-academy","type":"story","status":"publish","title_hn":"गगन नारंग जम्मू-कश्मीर व नॉर्थ-ईस्ट में खोलेंगे एकेडमी, खेल मंत्रालय ने दिए पांच करोड़","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
गगन नारंग जम्मू-कश्मीर व नॉर्थ-ईस्ट में खोलेंगे एकेडमी, खेल मंत्रालय ने दिए पांच करोड़
Fri, 20 Sep 2019 08:32 AM IST
Rohit Ojha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Fri, 20 Sep 2019 08:32 AM IST
विज्ञापन
गगन नारंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय शूटर गगन नारंग और एथलीट अंजू बॉबी जॉर्ज को खेल मंत्रालय ने अहम जिम्मेदारी सौंपी है। खेल मंत्रालय ने दोनों खिलाड़ियों की एकेडमी को बजट दिया है. ताकि वह देश के अलग अगल हिस्सों में एकेडमी खोल वहां के खिलाड़ियों को तैयार कर सकें, ताकि हर जगह के खिलाड़ियों को बेहतर प्लेटफॉर्म मिले।
विज्ञापन
खेल मंत्रालय ने इसके लिए दोनों खिलाड़ियों की एकेडमी को बजट दिया है। पेरिस वर्ल्ड चैंपियनशिप की ब्रॉन्ज मेडलिस्ट अंजू की एथलेटिक्स एकेडमी को पांच करोड़ और लंदन ओलिंपिक के ब्रॉन्ज मेडलिस्ट गगन की एकेडमी को भी पांच करोड़ रुपए दिए गए हैं।
विज्ञापन
खबरों की माने तो, खेल मंत्री किरेन रिजिजू चाहते हैं कि जम्मू-कश्मीर और नॉर्थ-ईस्ट के राज्यों के ग्रामीण और ट्राइबल इलाके के खिलाड़ियों को खेलने का मौका मिले। इसलिए नारंग और अंजु वहां भी अपनी एकेडमी शुरू करें। शूटिंग और एथलेटिक्स में प्रतिभा खोजने और तराशने के लिए इन दोनों एकेडमी को बजट दिया गया है।
विज्ञापन
अंजू और गगन इन क्षेत्रों में छोटे सेंटर भी स्थापित करेंगे। गगन नारंग ने बताया कि पहले चरण में नॉर्थ ईस्ट के राज्यों से प्रतिभा खोजेंगे। उसके बाद यह योजना जम्मू सहित देश के अन्य राज्यों में चलाएंगे। प्रतिभाशाली बच्चों को स्कॉलरशिप भी दी जाएगी।