{"_id":"5c7564e3bdec2253970c573a","slug":"sports-ministry-and-ioa-rejected-aai-election-in-front-of-world-archery","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेल मंत्रालय और आईओए ने वर्ल्ड आर्चरी के समक्ष खारिज किया एएआई चुनाव","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
खेल मंत्रालय और आईओए ने वर्ल्ड आर्चरी के समक्ष खारिज किया एएआई चुनाव
Tue, 26 Feb 2019 09:40 PM IST
Mukesh Jha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mukesh Jha
Updated Tue, 26 Feb 2019 09:40 PM IST
विज्ञापन
Archery
खेल मंत्रालय और भारतीय ओलंपिक संघ ने वर्ल्ड आर्चरी के समक्ष मंगलवार को भारतीय तीरंदाजी संघ के चुनाव को खारिज कर दिया। वर्ल्ड आर्चरी के सेक्रेटरी जनरल टॉम डिलेन ने मंत्रालय के सचिव और आईओए महासचिव राजीव मेहता से मुलाकात की, जिसमें दोनों ने ही डिलेन से साफ कर दिया कि एएआई का चुनाव स्पोर्ट्स कोर्ड के अनुसार नहीं हुआ है।
विज्ञापन
उनकी ओर से एएआई की नवगठित कार्यकारिणी को मान्यता नहीं दी जा रही है। वहीं एएआई अध्यक्ष बीवीपी राव ने भी डिलेन के समक्ष अपना पक्ष रख उनकी ओर से भारत में तीरंदाजी के विकास को लेकर किए जा रहे कार्यों केबारे में बताया।
विज्ञापन
राव ने डिलेन से कहा कि चुनाव प्रशासक एसवाई कुरैशी की निगरानी में सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर कराए गए जिसमें कुछ गलत नहीं था। वहां मेहता और मंत्रालय ने डिलेन को कहा कि एएआई को मान्यता देना उचित नहीं होगा। इसका असर दूसरे खेल संघों पर भी पड़ेगा। इस बैठक के बाद अब डिलेन एएआई पर अपना फैसला लेंगे।
विज्ञापन