फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Sports Minister Mansukh Mandaviya meets IOA President PT Usha holds review of preparations for Paris Olympics

Paris Olympics : खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने पीटी उषा से की मुलाकात, ओलंपिक की तैयारियां का लिया जायजा, जानें

Thu, 13 Jun 2024 05:34 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Thu, 13 Jun 2024 05:34 PM IST
सार

मांडविया से पहले अनुराग ठाकुर पर यह जिम्मा था, लेकिन अब मांडविया नए खेल मंत्री बनाए गए हैं। मांडविया ने ओलंपिक भवन में उषा सहित आईओए के शीर्ष पदाधिकारियों से मुलाकात की।

विज्ञापन
Sports Minister Mansukh Mandaviya meets IOA President PT Usha holds review of preparations for Paris Olympics
बैठक करते केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया - फोटो : Mansukh Mandaviya X account

विस्तार

केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) की अध्यक्ष पीटी उषा के साथ बैठक की और इस साल जुलाई-अगस्त में होने वाले पेरिस ओलंपिक की तैयारियों का जायजा लिया। मांडविया पदभार संभालते ही एक्शन में दिख रहे हैं और लगातार बैठक कर रहे हैं। मांडविया से पहले अनुराग ठाकुर पर यह जिम्मा था, लेकिन अब मांडविया नए खेल मंत्री बनाए गए हैं। मांडविया ने ओलंपिक भवन में उषा सहित आईओए के शीर्ष पदाधिकारियों से मुलाकात की।
विज्ञापन

बैठक में शामिल रहे शीर्ष अधिकारी
एक घंटे से अधिक समय तक चली बैठक में खेल राज्य मंत्री रक्षा खडसे, खेल सचिव सुजाता चतुर्वेदी, भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के महानिदेशक संदीप प्रधान सहित अन्य अधिकारियों ने भी हिस्सा लिया। इस दौरान मांडविया को पेरिस ओलंपिक खेलों के लिए भारत की तैयारियों के बारे में बताया गया। पेरिस ओलंपिक खेल इस साल 26 जुलाई से 11 अगस्त तक आयोजित किए जाएंगे। मांडविया ने बैठक के बाद कहा, आज मैंने पहली बार आईओए के अधिकारियों के साथ बैठक की जिसमें उन्होंने मुझे पेरिस ओलंपिक खेलों की तैयारी की जानकारी दी। सरकार हर संभव सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक से संतुष्ट दिखीं पीटी उषा
आईओए अध्यक्ष उषा इस बैठक से संतुष्ट दिखीं और उन्होंने कहा कि मंत्री के साथ बातचीत पेरिस जाने वाले खिलाड़ियों के लिए अच्छा संकेत है। उन्होंने कहा, खेल मंत्री ने  खेल राज्य मंत्री के साथ ओलंपिक भवन का दौरा किया तथा मुझे बहुत खुशी हुई कि वे आईओए और पेरिस ओलंपिक खेलों की तैयारी के बारे में जानना चाहते थे। हमने इस बार सब कुछ अच्छा किया है और मैंने उन्हें सारी चीजों के बारे में बताया। हम हर सप्ताह संपर्क में रहेंगे और मुझे उम्मीद है कि ओलंपिक में भाग लेने वाले खिलाड़ियों के लिए अच्छा होगा।
विज्ञापन

उषा ने कहा, हमने इस बार खिलाड़ियों के लिए सब कुछ किया है। हमारी पहली प्राथमिकता खिलाड़ी हैं और इस बार खिलाड़ियों ने जो कुछ भी चाहा हमने उन्हें मुहैया कराया है। इसलिए उम्मीद है कि हम इस बार पिछले ओलंपिक की तुलना में अधिक पदक जीतेंगे। मैं कोई संख्या तय करके खिलाड़ियों पर दबाव नहीं बनाना चाहती हूं। हमारे 97 खिलाड़ी पहले ही ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर चुके हैं। हमें उम्मीद है कि पेरिस ओलंपिक में भारत के 115 से 120 खिलाड़ी भाग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed