फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Sports minister Kiren Rijiju promoted fit india movement during lockdown due to coronavirus

खिलाड़ी कमरों में रहें, रस्सी कूदें और बनाएं वीडियो, 21 दिन के लॉकडाउन में कुछ यूं रहेंगे फिट

Thu, 26 Mar 2020 06:12 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Thu, 26 Mar 2020 06:12 AM IST
विज्ञापन
Sports minister Kiren Rijiju promoted fit india movement during lockdown due to coronavirus
रिजिजू-मैरी कॉम - फोटो : amar ujala

एनआईएस पटियाला और बंगलूरू में टोक्यो ओलंपिक की तैयारियां कर रहे खिलाड़ियों के लिए बुधवार की सुबह एकदम अलग थी। उन्हें निर्देश दिए गए न ही कोई असेंबली होगी और न ही कोई ट्रेनिंग सत्र होगा। कोई भी कमरों से बाहर नहीं निकलेगा। सिर्फ खाना खाने के लिए मेस में आना है। इन्हें कमरों में रहकर रस्सी कूदने का वीडियो अपलोड कर खेल मंत्री किरन रिजिजू की ओर से लॉकडाउन के दौरान शुरू की गई फिट इंडिया मुहिम से जुड़ने के लिए कहा गया है।

विज्ञापन

 

बजरंग और मैरीकॉम के एक्सरसाइज करते वीडियो दिए

Sports minister Kiren Rijiju promoted fit india movement during lockdown due to coronavirus
किरण रिजिजू-मैरी कॉम (फाईल फोटो) - फोटो : ANI

इस वक्त ओलंपिक की तैयारियों के लिए हिमा दास, जिंसन जॉनसन, अविनाश साबले, नीरज चोपड़ा, मनप्रीत सिंह, रानी रामपाल और मीराबाई चानू जैसे खिलाड़ी कैंप में शामिल हैं। मैरीकॉम और बजरंग के रस्सी कूदते और एक्सरसाइज करते हुए वीडियो दिए गए हैं। उनसे कहा गया है कि वे अपने कमरों में एक्सरसाइज करते हुए इस तरह के वीडियो बनाएं। इसके लिए खिलाड़ियों को समय सीमा भी दी गई।
 


 
 
 

खिलाड़ियों ने मांगी जिम जाने की अनुमति

Sports minister Kiren Rijiju promoted fit india movement during lockdown due to coronavirus
फाइल फोटो

एथलेटिक्स के हाईपरफॉरमेंस डायरेक्टर हरमन वॉकर और अन्य प्रशिक्षकों ने सेंटर इचार्ज से अपील की कि खिलाड़ियों को कम से कम जिम जाने की इजाजत दी जाए जिससे वे नियमित एक्सरसाइज कर सकें। वेटलिफ्टरों के साथ समस्या यह है कि अगर उन्हें कमरों में 21 दिन के लॉकडाउन में रखा गया और जिम में नियमित एक्सरसाइज नहीं करने दी गई तो उनका वजन बढ़ने से भार वर्ग ही बदल जाएगा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed