पुणे: दक्षिणी कमान ने नीरज चोपड़ा व सर्विस में शामिल अन्य ओलंपियनों को किया सम्मानित
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टोक्यो में कामयाबी की नई इबारत लिखने वाले भारतीय भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा को पुणे में दक्षिणी कमान ने सम्मानित किया। नीरज के अलावा सर्विस में शामिल अन्य ओलंपियनों को भी सम्मानित किया गया। इस बात की जानकारी रक्षा जनसंपर्क अधिकारी (पीआरओ) ने दी। पीआरओ ने ट्वीट कर बताया, दक्षिणी कमान के सेना कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल जेएस नैन ने पुणे में सोमवार को नीरज चोपड़ा सहित सेवा में शामिल अन्य ओलंपियनों को सम्मानित किया। नैन ने सभी ओलंपियनों को अधिक से अधिक सफलता प्राप्त करने लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि आप लोग ऐसे ही सेना व राष्ट्र के लिए और अधिक गौरव लाएं।' बता दें कि रविवार को भारतीय सेना में सूबेदार चोपड़ा का पुणे पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया।
Army Commander SouthernCommand Lt Gen JS Nain, AVSM, SM felicitates service Olympians including #NeerajChopra at Pune and encouraged them to achieve greater success and bring more glories to the Army and the Nation@SpokespersonMoD@adgpi @PIBMumbai @ddsahyadrinews pic.twitter.com/MfDfFRAX63
— PRO Defence Pune (@PRODefPune) August 23, 2021विज्ञापन
देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 23 अगस्त को पुणे का दौरा करने वाले थे लेकिन वह किसी कारणवश पुणे नहीं जा सके। डिफेंस पीआरओ की तरफ से जारी विज्ञप्ति के अनुसार रक्षा मंत्री अब 27 अगस्त को पुणे का दौरा करेंगे। इसी एएसआई (आर्मी स्पोर्ट्स इंस्टीट्यूट) में सम्मान समारोह होने की संभावना है। राजनाथ सिंह के पुणे दौरे के दौरान आर्मी स्पोर्ट्स इंस्टीट्यूट के परिसर में स्टेडियम का नाम 'नीरज चोपड़ा आर्मी स्पोर्ट्स इंस्टीट्यूट, पुणे छावनी' रखने की संभावना है। विज्ञप्ति के मुताबिक, सिंह सर्विसेज के 16 ओलंपियों को भी सम्मानित करेंगे।
हाल ही में संपन्न हुए टोक्यो ओलंपिक में नीरज चोपड़ा ने भाला फेंक स्पर्धा में स्वर्णिम इतिहास रचा। वह ओलंपिक में ट्रैंक एंड फील्ड स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीतने वाले भारत के पहले एथलीट हैं। उन्होंने भाला फेंक स्पर्था में 87.58 मीटर का थ्रो कर स्वर्ण पदक जीता था। टोक्यो ओलंपिक में भारतीय एथलीटों ने दमदार प्रदर्शन करते हुए विभिन्न स्पर्धाओं में 7 पदक जीते थे। यह भारत द्वारा ओलंपिक में किया गया अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। भारत की ओर से नीरज चोपड़ा, मीराबाई चानू, पीवी सिंधु, रवि दहिया, लवलीना बोरगोहेन, बजरंग पुनिया और भारतीय हॉकी टीम पदक जीतने में सफल रही।