{"_id":"57fa5cfe4f1c1b675228e0cd","slug":"south-koria-secure-its-second-win-in-kabaddi-world-cup-2016","type":"story","status":"publish","title_hn":"कबड्डी विश्वकपः दक्षिण कोरिया अर्जेंटीना को मात देकर ग्रुप ए में पहले स्थान पर पहुंचा ","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
कबड्डी विश्वकपः दक्षिण कोरिया अर्जेंटीना को मात देकर ग्रुप ए में पहले स्थान पर पहुंचा
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 10 Oct 2016 02:07 AM IST
विज्ञापन
कबड्डी विश्वकप
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कबड्डी विश्वकप के तीसरे दिन दक्षिण कोरिया ने अपने दूसरे लीग मैच में अर्जेंटीना को 68-41 के अंतर से मात देकर लगातार दूसरी जीत हासिल की। इस जीत के साथ वह ग्रुप ए में पहले स्थान पर पहुंच गया है। भारत कल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत हासिल कर पहले स्थान पर पहुंच गया था।
ग्रुप ए के इस मैच के पहले हाफ में कोरियाई टीम अपना दबदबा बनाकर रखा और अर्जेंटीना को कोई मौका नहीं दिया। पहले 9 मिनट के खेल में कोरिया ने अर्जेंटीना पर 20 अंकों की बढ़त हासिल कर ली थी। हाफ टाइम तक कोरिया ने 43-11 की बढ़त बना ली थी।
दूसरे हाफ में अर्जेंटीना ने बेहतरीन वापसी करते हुए कोरियाई टीम को मौके नहीं दिए। दूसरे हाफ में द. कोरिया केवल 25 अंक बना सकी लेकिन अर्जेंटीना ने 31 अंक हासिल किए। पहले हाफ की बढ़त की वजह से कोरियाई टीम बच गई। नहीं तो पहले मैच में भारत को हराकर उलटफेर करने वाली कोरिया खुद उलटफेर का शिकार हो जाती लेकिन कोरिया ने अंत में इस मैच को 68-42 के अंतर से जीत हासिल हुई। इस मैच में 26 अंक और भारत के खिलाफ 2 अंकों की बढ़त के साथ दक्षिण कोरिया कुल 28 अंकों की बढ़त बना ली है। कोरिया का अगला मुकाबला बुधवार को बांग्लादेश से होना है, यदि वह बांग्लादेश को हराने में सफल होती है तो भारत का ग्रुप ए की नंबर एक टीम के रूप में लीग मुकाबले की समाप्ति का सपना टूट जाएगा।