{"_id":"5e57f1568ebc3ec5556889cd","slug":"south-korea-asks-nrai-to-clarify-position-on-coronavirus","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्व कप में भागीदारी को लेकर चिंतित दक्षिण कोरिया","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
विश्व कप में भागीदारी को लेकर चिंतित दक्षिण कोरिया
Fri, 28 Feb 2020 05:55 AM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Fri, 28 Feb 2020 05:55 AM IST
विज्ञापन
China CoronaVirus
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिण कोरिया के राष्ट्रीय निशानेबाजी महासंघ ने भारतीय निशानेबाजी संघ से स्पष्ट करने को कहा है कि क्या उनके देश के खिलाड़ियों को अगले महीने होने वाले आईएसएसएफ विश्व कप में भाग लेने की अनुमति दी जाएगी या नहीं। दक्षिण कोरिया उन देशों में शामिल है जो घातक कोरोना वायरस के चपेट में है।
विज्ञापन
भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ (एनआरएआई) के अध्यक्ष रनिंदर सिंह को भेजे पत्र में कोरिया निशानेबाजी महासंघ के महासचिव योंगजी ली ने कहा कि उनके निशानेबाज 15 से 26 मार्च के बीच होने वाली प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक हैं।
विज्ञापन
ली ने कहा, 'कोरिया के अधिकतर खिलाड़ी नई दिल्ली में होने वाले आईएसएसएफ विश्व कप में न्यूनतम क्वालीफाईंग मानक हासिल करना चाहते हैं। हालांकि खिलाड़ी और अधिकारी इस बात को भी लेकर चिंतित हैं कि हो सकता है कि उन्हें इसमें भाग लेने की अनुमति नहीं मिले।’ उन्होंने कहा, ‘कृपया कोरोना वायरस के संबंध में अपनी स्थिति स्पष्ट करें।'
विज्ञापन
ली ने कहा कि खिलाड़ियों और अधिकारियों के टिकट बुक करा दिए गए हैं और उनका वीजा शुल्क का भी भुगतान कर दिया गया है।