फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   South Asian Games: Indian athletes win four medals in 1500m races 

दक्षिण एशियाई खेलों में भारत का जलवा, दूसरे दिन जीते 11 गोल्ड, खाते में 43 पदक

Wed, 04 Dec 2019 07:58 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Wed, 04 Dec 2019 07:58 AM IST
विज्ञापन
South Asian Games: Indian athletes win four medals in 1500m races 
दक्षिण एशियाई गेम्स - फोटो : सोशल मीडिया

भारतीय खिलाड़ियों ने ट्रैक एवं फील्ड और निशानेबाजी में दबदबा बनाकर 13वें दक्षिण एशियाई खेलों के दूसरे दिन मंगलवार को 11 गोल्ड सहित 27 मेडल जीते और वह अब भी मेडल तालिका में दूसरे स्थान पर बना हुआ है।

विज्ञापन


भारत ने ऐथलेटिक्स के पहले दिन दस मेडल (चार गोल्ड, चार सिल्वर और दो ब्रॉन्ज) जबकि निशानेबाजी में नौ मेडल (चार गोल्ड, चार सिल्वर और एक ब्रॉन्ज) जीते। वॉलीबॉल में पुरुष और महिला दोनों टीमों ने गोल्ड मेडल जीते जबकि ताइक्वांडो में भारतीय खिलाड़ियों ने एक गोल्ड और तीन ब्रॉन्ज मेडल हासिल किए।
विज्ञापन


भारत ने इसके अलावा टेबल टेनिस में पुरुष और महिला दोनों वर्गों में गोल्ड मेडल अपने नाम किए। भारत अब तक 43 मेडल (18 गोल्ड, 16 सिल्वर और नौ ब्रॉन्ज) जीत चुका है और वह मेजबान नेपाल (23 गोल्ड, नौ सिल्वर और 12 ब्रॉन्ज) से पीछे है। श्रीलंका 46 मेडल (पांच गोल्ड, 14 सिल्वर और 27 ब्रॉन्ज) के साथ तीसरे स्थान पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

ऐथलेटिक्स प्रतियोगिता के पहले दिन अर्चना सुसींद्रन (महिला 100 मीटर), एम जासना (महिला ऊंची कूद), सर्वेश अनिल कुशारे (पुरुष ऊंची कूद) और अजय कुमार सरोज (पुरुष 1500 मीटर दौड़) ने गोल्ड मेडल हासिल किए। सुसींद्रन 100 मीटर दौड़ में 11.80 सेकेंड का समय लेकर खेलों की सबसे तेज महिला बनीं। उन्होंने श्रीलंका की थानुजी अमाशा (11.82) और लक्षिका सुंगद (11.84) को पीछे छोड़ा।

महिलाओं की ऊंची कूद में जासना ने 1.73 मीटर कूद लगाकर गोल्ड मेडल जीता जबकि रूबिना यादव ने 1.69 मीटर के साथ ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया। कुशारे ने पुरुषों की ऊंची कूद में 2.21 मीटर के साथ सोने का तमगा अपने नाम किया। भारत के चेतन बालासुब्रहमण्यम ने 2.16 मीटर की कूद लगाकर सिल्वर मेडल जीता। सरोज ने पुरुष 1500 मीटर में तीन मिनट 54.18 सेकंड के समय के साथ गोल्ड मेडल जीता जबकि अजीत कुमार ने तीन मिनट 57.18 सेकेंड के साथ सिल्वर मेडल अपने नाम किया। नेपाल के तंका कार्की ने ब्रॉन्ज मेडल जीता।

कविता यादव ने महिलाओं की 10,000 मीटर दौड़ 35 मिनट 7.95 सेकेंड में पूरी करके सिल्वर मेडल हासिल किया। इससे पहले भारत की चंदा (चार मिनट 34.51 सेकेंड) ने महिला 1500 मीटर में सिल्वर जबकि उनकी हमवतन चित्रा पालाकीज (चार मिनट 35.46 सेकेंड) ने ब्रॉन्ज मेडल जीता। गोल्ड मेडल श्रीलंका की उदा कुबुरालागे (चरा मिनट 34.34 सेकेंड) ने जीता।

निशानेबाजी में महिलाओं की दस मीटर एयर राइफल स्पर्धा में भारत ने दांव पर लगे सभी मेडल जीते जिनमें से मेहुली घोष ने विश्व रेकॉर्ड से बेहतर स्कोर के साथ गोल्ड मेडल जीता। मेहुली का प्रयास हालांकि विश्व रेकॉर्ड नहीं माना जाएगा क्योंकि दक्षिण एशियाई खेलों के परिणाम को अंतरराष्ट्रीय संस्था (आईएसएसएफ) रिकॉर्ड के लिहाज से मान्यता नहीं देती।

भारत ने दस मीटर एयर राइफल टीम स्पर्धा में भी गोल्ड मेडल जीता। उन्नीस वर्षीय मेहुली ने फाइनल में 253.3 अंक बनाकर सोने का तमगा हासिल किया। उनका यह प्रयास विश्व रेकॉर्ड 252.9 से 0.4 बेहतर है। विश्व रेकॉर्ड एक अन्य भारतीय अपूर्वी चंदेला के नाम पर है। श्रीयंका सदांगी ने 250.8 अंक बनाकर सिल्वर मेडल जबकि श्रेया अग्रवाल ने 227.2 अंक के साथ ब्रॉन्ज मेडल जीता।

पुरुषों की 50 मीटर थ्री पिस्टल में चैन सिंह ने गोल्ड और अखिल शेरोन ने सिल्वर मेडल जीता। योगेश सिंह और गुरप्रीत सिंह ने 25 मीटर सेंटर फायर पिस्टल में क्रमश: गोल्ड और सिल्वर मेडल हासिल किए। भारत ने 25 मीटर सेंटर फायर पिस्टल टीम स्पर्धा में भी सिल्वर मेडल जीता।
 

भारत ने वॉलीबॉल स्पर्धा में पुरुष और महिला दोनों वर्ग के खिताब जीते। भारत की पुरुष वॉलिबॉल टीम ने कड़े फाइनल में पाकिस्तान को 20-25, 25-15, 25-17, 29-27 से हराया। ब्रॉन्ज मेडल श्रीलंका ने जीता। महिला फाइनल में भी गत चैंपियन भारत ने नेपाल को पांच सेट में 25-17, 23-25, 21-25, 25-20, 15-6 से हराया। महिला वर्ग का ब्रॉन्ज मेडल भी श्रीलंका ने जीता।

टेबल टेनिस में भारत ने पुरुष वर्ग के फाइनल में मेजबान नेपाल को 3-0 से हराया जबकि महिला टीम ने श्रीलंका को इसी अंतर से पराजित किया। ताइक्वांडो में कशिश मलिक ने महिलाओं के 57 किग्रा में गोल्ड जबकि राधा भाटी (महिला 46 किग्रा), कान्हा मैनाली (पुरुष 54 किग्रा) और पृथ्वीराज चव्हाण (पुरुष 68 किग्रा) ने ब्रॉन्ज मेडल जीते। महिला फुटबॉल में भारतीय टीम ने मालदीव को 5-0 से हराकर शानदार शुरुआत की जबकि भारतीय महिला और पुरुष खो-खो टीम भी फाइनल में पहुंचने में सफल रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed