{"_id":"5cd9a692bdec2207140c6069","slug":"south-african-government-instructs-athletics-body-to-appeal-caster-semenya-decision","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेमेन्या मामले में अपील करेगा दक्षिण अफ्रीका का खेल मंत्रालय","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
सेमेन्या मामले में अपील करेगा दक्षिण अफ्रीका का खेल मंत्रालय
Mon, 13 May 2019 10:47 PM IST
Mukesh Jha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mukesh Jha
Updated Mon, 13 May 2019 10:47 PM IST
विज्ञापन
कास्टर सेमेन्या
महिला एथलीटों को टेस्टोस्टेरोन का स्तर नियंत्रित करने के लिए बाध्य करने के नए नियम को चुनौती देने के मामले में ओलंपिक चैंपियन कास्टर सेमेन्या के खिलाफ आए फैसले को लेकर दक्षिण अफ्रीका आगे अपील करेंगे।
दक्षिण अफ्रीका के खेल मंत्रालय के प्रवक्ता वुयो महागा ने कहा, 'जितना जल्दी संभव हो हम अपील करेंगे। हमारा मानना है कि जो वैज्ञानिक सूचना मुहैया कराई गई उसकी पूरी तरह से अनदेखी की गई।'
महागा ने कहा कि स्विट्जरलैंड संघीय पंचाल में होने वाली यह अपील इस आधार पर होगी कि इसी तरह के मामलों में न्यायाधीशों के पिछले रिकॉर्ड को लेकर शिकायत है। इस फैसले को कैसे लागू किया जाए और साक्ष्यों का उपयोग कैसे किया गया इसे लेकर स्पष्टता नहीं है।
विज्ञापन
सेमेन्या के मामले ने दुनिया भर के खेल जगत में 'हाईपरएंड्रोजैनिक' खिलाड़ियों को लेकर तीखी बहस शुरू कर दी है। हाईपरएंड्रोजैनिक वे लोग होते हैं जिनका लैंगिक विकास सामान्य लोगों से भिन्न होता है।
स्विट्जरलैंड के लुसाने स्थित खेल पंचाट (कैस) के एक मई के फैसले का मतलब है कि अगर कुछ निश्चित स्पर्धाओं में अधिक टेस्टोस्टेरोन के स्तर वाली महिला एथलीटों को हिस्सा लेना है तो उन्हें महिला के रूप में स्पर्धा में हिस्सा लेने के लिए टेस्टोस्टेरोन के स्तर को कम करने का उपचार कराना होगा।