फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Sonam Malik stuns Sakshi Malik and qualify for Asian championship 2020

सोनम ने ओलंपिक पदकधारी साक्षी मलिक को हराकर उलटफेर किया

Sun, 05 Jan 2020 11:26 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Sun, 05 Jan 2020 11:26 AM IST
विज्ञापन
Sonam Malik stuns Sakshi Malik and qualify for Asian championship 2020
- फोटो : अमर उजाला

दो बार की विश्व कैडेट चैम्पियन सोनम मलिक ने रियो ओलंपिक कांस्य पदकधारी साक्षी मलिक को जबकि जूनियर अंशु मलिक ने विश्व चैम्पियनशिप की पदकधारी पूजा ढांडा को पराजित कर उलटफेर करते हुए एशियाई चैम्पियनशिप के लिए भारतीय टीम में अपना स्थान पक्का किया। सोनम और अंशु दोनों को पहले दौर में अनुभवी पहलवानों से भिड़ना था, लेकिन दोनों ने साहसिक प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


फाइनल दौर में सोनम ने राधिका को 4-1 से हराकर 62 किग्रा वर्ग में भारतीय टीम में जगह बनाई। अंशु ने पूजा को हराने के बाद 57 किग्रा ट्रायल के फाइनल में मानसी को पस्त किया। अन्य वजन वर्गों में कोई हैरानी भरे फैसले देखने को नहीं मिले, जिसमें विनेश फोगाट (53 किग्रा) और दिव्या काकरान (68 किग्रा) ने आसानी से अपने मुकाबले जीत लिए।
विज्ञापन


निर्मला देवी (50 किग्रा) और किरण गोदारा (76 किग्रा) अन्य पहलवान रहीं जिन्होंने ट्रायल में जीत हासिल की। विजेता पहलवान रोम में 15 से 18 जनवरी तक चलने वाली पहली रैंकिंग सीरीज में भाग लेंगी जिसके बाद ये नई दिल्ली में 18 से 23 जनवरी तक होने वाली एशियाई चैम्पियनशिप में शिरकत करेंगी। अगर ये पहलवान इन दोनों प्रतियोगिताओं में पदक जीत लेती हैं तो 27 से 29 मार्च तक जियान में होने वाले एशियाई ओलंपिक क्वालीफायर में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed