{"_id":"5e5651018ebc3ef3f60e513a","slug":"sonam-malik-again-defeated-sakshi-malik-to-make-it-to-olympic-qualifiers","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनम ने साक्षी मलिक को हराकर ओलंपिक क्वालीफायर्स में बनाई जगह","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
सोनम ने साक्षी मलिक को हराकर ओलंपिक क्वालीफायर्स में बनाई जगह
Wed, 26 Feb 2020 04:35 PM IST
Rohit Ojha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Wed, 26 Feb 2020 04:35 PM IST
विज्ञापन
सोनम मलिक
- फोटो : social media
युवा सोनम मलिक ने अपना दमखम फिर से दिखाते हुए बुधवार को साक्षी मलिक को लगातार दूसरी बार हराया और अगले महीने होने वाले ओलंपिक क्वालीफायर्स में अपनी जगह पक्की की। रोम रैंकिंग सीरीज और हाल में समाप्त हुई एशियाई चैंपियनशिप में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाने के कारण 18 वर्षीय सोनम को फिर से ट्रायल्स में भाग लेने के लिए कहा गया और उन्होंने अपनी प्रतिष्ठित प्रतिद्वंद्वी को 62 किग्रा में चित करके जीत दर्ज की।
विज्ञापन
सोनम ने पहले राधिका को हराया और फिर एशियाई चैंपियनशिप में 56 किग्रा की स्वर्ण पदक विजेता सरिता मोर को सेमीफाइनल में 3-1 से पराजित किया। इसके बाद उन्होंने रियो ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता साक्षी को फाइनल में चित करके जीत दर्ज की।
विज्ञापन
उन्होंने दूसरे पीरियड में साक्षी को चित किया जबकि वह 1-2 से पिछड़ रही थी और मुकाबले में एक मिनट बचा हुआ था। विश्व चैंपियनशिप 2018 की कांस्य पदक विजेता पूजा ढांडा सहित नौ पहलवानों ने 62 किग्रा भार वर्ग के ट्रायल्स में हिस्सा लिया था।
विज्ञापन
मौजूदा विश्व कैडेट चैंपियन अभी कोच अजमेर मलिक की देखरेख में अभ्यास कर रही है। कोच अजमेर ने कहा कि साक्षी को चित करके जीत दर्ज करना इस युवा के लिए बड़ी उपलब्धि है। उसने रोम में लगी कोहनी की चोट के बावजूद ऐसा किया।
वह उस चोट से अभी पूरी तरह नहीं उबरी है। उसने यहां तक कि अच्छी तरह से अभ्यास भी नहीं किया था। इस बीच 76 किग्रा भार वर्ग का ट्रायल्स किरण ने जीता। एशियाई ओलंपिक क्वालीफायर्स किर्गीस्तान के बिशकेक में 27 से 29 मार्च के बीच होंगे। इसके फाइनलिस्ट टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करेंगे।