फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Son of Kashaba first Olympic individual medalist seeks Bharat Ratna for father

ओलंपिक के पहले व्यक्तिगत पदक विजेता कशाबा के बेटे ने पिता के लिए मांगा भारत रत्न

Thu, 30 Jan 2020 08:06 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Thu, 30 Jan 2020 08:06 AM IST
विज्ञापन
Son of Kashaba first Olympic individual medalist seeks Bharat Ratna for father
भारत रत्न - फोटो : self

दिग्गज पहलवान कशाबा जाधव के बेटे रंजीत जाधव ने दिवंगत पिता को देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न देने की मांग की है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मेरे पिता ओलंपिक (हेलसिंकी, 1952) में व्यक्तिगत पदक जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी थे लेकिन उन्हें पद्म पुरस्कार तक नहीं मिला जबकि टीवी निर्माता एकता कपूर को यह पुरस्कार मिला है।
विज्ञापन


उन्हें पुरस्कार देने का सामाजिक अर्थ क्या है? महाराष्ट्र के सातारा जिले के कशाबा का 1984 में निधन हुआ था।

उन्होंने कहा,‘पिछले 19 साल से मैं अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास कर रहा हूं कि सुनिश्चित कर सकूं कि मेरे पिता को भारत रत्न मिले या फिर कम से कम मरणोपरांत पद्म पुरस्कार मिले।

उन्हें 17 साल बाद (2001) अर्जुन पुरस्कार मिला। अगर आप 1954 से 1984 के पुरस्कार विजेताओं की सूची देखो तो कई खिलाड़ियों को पद्म श्री मिला और कुछ को तो पद्म भूषण भी मिला जबकि कुछ को तीनों मिले (पदक विभूषण भी)।

हालांकि महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद और कुछ अन्य हाकी खिलाड़ियों को छोड़कर उनमें से कोई भी ओलंपियन नहीं था। एकता कपूर को इस साल पद्म श्री दिया गया।’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed