{"_id":"5ed6eb95a4c8924bbc7b7da8","slug":"sky-brown-11-year-old-skateboarder-hospitalized-with-injuries-from-ramp-trick","type":"story","status":"publish","title_hn":"11 साल की स्काई का हाथ टूटा पर हौसला नहीं, ओलंपिक में भाग लेने वाली ब्रिटेन की सबसे युवा खिलाड़ी बनेंगी ब्राउन ","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
11 साल की स्काई का हाथ टूटा पर हौसला नहीं, ओलंपिक में भाग लेने वाली ब्रिटेन की सबसे युवा खिलाड़ी बनेंगी ब्राउन
Wed, 03 Jun 2020 05:45 AM IST
संदीप भट्ट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संदीप भट्ट
Updated Wed, 03 Jun 2020 05:45 AM IST
सार
- ट्रेनिंग के दौरान भीषण हादसे का शिकार हुईं ब्रिटेन की स्केटबोर्डर और सर्फिंग खिलाड़ी
- कहा, कोई बाधा नहीं रोक सकती मेरा रास्ता, टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण जीतकर ही लौटूंगी
- ओलंपिक में भाग लेने वाली ब्रिटेन की सबसे युवा खिलाड़ी बनेंगी ब्राउन
विज्ञापन
स्काई ब्राउन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ब्रिटेन की 11 साल की स्केटबोर्डर स्काई ब्राउन कैलिफोर्निया में ट्रेनिंग के दौरान एक हादसे का शिकार हो गईं। इस भीषण हादसे में उनके सिर में फ्रैक्चर हुआ है और बाईं कलाई और हाथ टूट गया है। बावजूद इसके ब्रिटेन की इस युवा स्केटर ने अपना हौसला नहीं हारा है। उन्होंने अपने प्रशंसकों से कहा कि वह उनकी चिंता न करें। वह ठीक है।
कभी-कभी गिरना अच्छा रहता है। स्काई ने ट्वीट किया मैं लड़कियों के लिए स्केटिंग और सर्फिंग में नई ऊंचाइयां छूना चाहती हूं। मैं 2021 टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतूंगी। कोई भी बाधा मुझे ऐसा करने से रोक नहीं पाएगी। स्काई टोक्यो ओलंपिक में भाग लेने वाली ब्रिटेन 92 साल के इतिहास सबसे युवा खिलाड़ी होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
कभी-कभी गिरना अच्छा रहता है। स्काई ने ट्वीट किया मैं लड़कियों के लिए स्केटिंग और सर्फिंग में नई ऊंचाइयां छूना चाहती हूं। मैं 2021 टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतूंगी। कोई भी बाधा मुझे ऐसा करने से रोक नहीं पाएगी। स्काई टोक्यो ओलंपिक में भाग लेने वाली ब्रिटेन 92 साल के इतिहास सबसे युवा खिलाड़ी होंगी।
विज्ञापन
तेजी से हो रहा है सुधार
स्काई के पिता स्टीवर्ट ने कहा कि उसकी हालत में तेजी से सुधार हो रहा है। हम भाग्यशाली हैं कि इतने बड़े हादसे के बाद वह बच गईं। स्काई टोक्यो ओलंपिक की तैयारियां कर रही है। वह पिछले बृहस्पतिवार को स्केटबोर्ड पर ट्रेनिंग के दौरान अपना नियंत्रण खो बैठी और हादसे का शिकार हो गईं।
विज्ञापन