फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Skateboarder Sky Brown set to become Britain's youngest summer Olympian

11 साल की स्काई ब्राउन 92 साल के इतिहास में ब्रिटेन की सबसे युवा ओलंपियन बनेंगी

Fri, 14 Feb 2020 08:31 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Fri, 14 Feb 2020 08:31 AM IST
सार

स्केटबोर्डर विश्व चैंपियनशिप में कांस्य पदक हासिल कर चुकी हैं, टोक्यो में ब्रिटेन को हैं उनसे बड़ी उम्मीदें 
03 : रैंकिंग हैं दुनिया में पार्क श्रेणी में ग्यारह साल की स्केटबोर्डर स्काई की 
04 : स्पर्धाएं सीजन में अभी बाकी हैं लेकिन स्काई ने ओलंपिक के लिए क्वालिफाई कर लिया है

विज्ञापन
Skateboarder Sky Brown set to become Britain's youngest summer Olympian
स्काई ब्राउन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

टोक्यो ओलंपिक में इस साल ब्रिटेन की 11 साल की स्केटबोर्डर स्काई ब्राउन उतरने जा रही हैं। वह पदक जीतें या न जीतें लेकिन ब्रिटेन के लिए सबसे युवा ओलंपियन होने का रिकॉर्ड तो अपने नाम कर ही लेंगी। स्केटबोर्ड को इस बार ओलंपिक में शामिल किया गया है। देखने में बेहद मासूम जब स्केटबोर्ड पर सवार होती हैं तो मानों उनके पंख लग जाते हैं। अपनी तेजी और स्टंट से वह लोगों को दांतों तले अंगुलियां दबाने को मजबूर कर देती हैं। उनकी काबिलियत का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने सितंबर में साओ पाउलो में हुई विश्व चैंपियनशिप में कांस्य पदक अपने नाम किया था।

विज्ञापन


ब्रिटेन के लिए सबसे युवा ओलंपियन का रिकॉर्ड तैराक मार्गरी हिंटन के नाम है जिन्होंने 1928 एम्स्टर्डम में यह उपलब्धि हासिल की थी। लड़कियां किसी से कम हैं क्या  
विज्ञापन


वह हवा से चार से पांच फीट की छलांग लगा देती हैं। दस फीट की ऊंचाई से गोलाकार बने स्पॉट पर गिरती हैं तो बिजली की सी गति से बाहर आती हैं। आठ साल का उनका भाई ओसियन स्केटपार्क के बाहर बैठकर बहन का कौशल देखकर खूब तालियां बजाता है। वह कहती हैं कि मैं स्पिन (हवा में घूमना) और किकफ्लिप्स (पैरों का कौशल) ज्यादा पसंद करती हूं। मैं वो सभी कौशल दिखाना चाहती हूं जो लड़के स्केटबोर्ड पर करते हैं। मैं लड़कियों के लिए नई ऊंचाइयों को छूना चाहती हूं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पिता इंग्लैंड के मां जापानी

इस लिटिल चैंपियन के पास ब्रिटेन और जापान दोनों की नुमाइंदगी करने का मौका था। स्काई के पिता स्टू इंग्लैंड के हैं, बाद में अमेरिका चले गए थे लेकिन मां मिको जापान में ही पैदा हुई हैं। उनके माता-पिता की मुलाकात जापान में हुई थी। स्काई वही पैदा हुई है। शुरुआत में स्काई की पढ़ाई जापानी स्कूल में ही हुई है। स्काई काफी अनुशासित हैं और इसकी शिक्षा उन्हें जापान से ही मिली है जहां आपको स्कूल में आपको खाने के लिए आपकी पसंद का नहीं बल्कि पौष्टिक आहार मिलता है और अगर आप प्लेट में कुछ छोड़ने की अनुमति नहीं है। खाने के समय बातचीत करने की भी मनाही रहती है। बच्चों को स्कूलों में खुद सफाई करनी पड़ती है। 

कोई कोच नहीं यू ट्यूब से सीखा 

स्काई ने चार साल की उम्र में पिता के स्केटबोर्ड के जरिए खेल की शुरुआत की। घर के आसपास अभ्यास शुरू कर दिया। पिता ने कुछ बातें बताईं लेकिन उन्होंने किसी पेशेवर कोच से शिक्षा नहीं ली। उनका कहना है कि उन्होंने काफी कुछ गुर यू ट्यूब से सीखे हैं। हालांकि तीन बार के ओलंपिक चैंपियन शॉन व्हाइट जोकि लास एंजिलिस में उनके घर के नजदीक रहते हैं उन्होंने कुछ बारीकियां बताई हैं जिसका फायदा मिला है। उनके घर के पास ही एक स्केट पार्क है, जहां स्काई ने ट्रेनिंग की। पिता स्टू कहते हैं कि स्केट पार्क में उसके सभी दोस्त जाते थे, शुरुआत में हम भी गंभीर नहीं थे। देखते ही देखते वह चैंपियन हो गई। 

प्रायोजकों की भरमार

स्काई के लिए प्रायोजकों की लाइन लगी है। इसकी एक वजह यह भी है कि वह दो साल पहले एक टीवी रियलिटी शो भी जीतने में सफल रही थीं। उनके माता-पिता स्टू और मिको भी अब सेलेब्रेटी हो चुके हैं।    

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed