फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Sixth Day of Olympics, Badminton events will start today

ओलंपिक का छठा दिन, आज है सानिया और साइना के मुकाबले

Thu, 11 Aug 2016 07:09 PM IST
डिजिटल टीम/ अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल टीम/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 11 Aug 2016 07:09 PM IST
विज्ञापन
Sixth Day of Olympics, Badminton events will start today
Rio 2016 - फोटो : Twitter
भारत के लिए रियो में पिछले 5 दिन में बेहद निराशाजनक रहे हैं। छठे दिन भारतीय बैडमिंटन दल भी अपने सफर की शुरुआत करेगा। महिला युगल मुकाबले में ज्वाला गुट्टा और अश्विनी पोनप्पा का मुकाबला जापान की ए ताकाहाशी और एम मात्सुतोमो की जोड़ी से होगा। वहीं मनु अत्री और सुमित रेड्डी भारतीय पुरुष युगल जोड़ी का मुकाबला इंडोनेशिया की एच सेतियावान और एम अहसन से होगा। 
विज्ञापन


टेनिस के मिक्स्ड डबल्स के मुकाबले भी आज से शुरू हो रहे हैं। पुरुष और महिला युगल मुकाबलों में पहले दौर में मिली हार के बाद अब सानिया मिर्जा और रोहन बोपन्ना की जोड़ी पर लोगों की निगाहें हैं। दोनों ही मिक्स डबल्स में खेलते रहे हैं और दोनों को एक साथ खेलने का पुराना अनुभव भी है। पहले दौर में इस जोड़ी का मुकाबला ऑस्ट्रेलिया की सामंथा स्टोसुर और पीयर्स की जोड़ी से होगा।
विज्ञापन


बैडमिंटन (पुरुष) शाम 4:30 बजे से शुरू होगा
मनु अत्री और सुमित रेड्डी (युगल) 5:30 से

बैडमिंटन (महिला)
ज्वाला गट्टा, अश्विनी पोनप्पा (युगल) 4:30 से 
पीवी सिंधू (एकल) का मुकाबला 6:40 से
साइना नेहवाल का मुकाबला 7:50 से  
 
गोल्फ (पुरुष)
अनिर्बान लाहिड़ी, एसएसपी चौरसिया, शाम 4:00 बजे से।

हॉकी (पुरुष)
भारत बनाम हॉलैंड, शाम 6:30 बजे से।

हॉकी (महिला)
भारत बनाम अमेरिका, सुबह 4:00 बजे से (12 अगस्त)।

टेनिस (मिक्सड डबल्स)
सानिया मिर्जा और रोहन बोपन्ना, रात 12 बजे (12 अगस्त)

तीरंदाजी (महिला एकल)
क्वार्टर फाइनल में बोंबायला देवी (5:56 बजे)।

मुक्केबाजी (56 किग्रा भार वर्ग)
शिव थापा (8 बजे)

बॉक्सिंग में भी आज भारत की चुनौती, शिव थापा करेंगे शुरुआत

Sixth Day of Olympics, Badminton events will start today
मुक्केबाजी में आज 56 किग्रा वर्ग में भारत के शिव थापा अपनी चुनौती पेश करेंगे। उनका मुकाबला क्यूबा के रोबेसी रामिरेज काराजाना के साथ होगा। इससे पहले भारत के दो अन्य मुक्केबाद विकास कृष्णन और मनोज कुमार ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर दूसरे दौर में जगह बना ली है। हालांकि शिव को कठिन ड्रा मिला है।

शिव का यह दूसरा ओलंपिक है। वह रियो के लिए क्वालीफाई करने वाले पहले भारतीय मुक्केबाज थे। लंदन में वह पहले दौर में हारकर बाहर हो गए थे लेकिन इस बार उनके सामने सबसे पहली चुनौती पहले दौर से आगे बढ़ने की है। 

आज देर रात भारतीय महिला हॉकी टीम का मुकाबला अमेरिकी टीम के साथ होगा। ब्रिटेन के हाथों 3-0 और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मिली 6-1 के अंतर से मिली हार का असर जरूर भारतीय टीम के मनोबल पर पड़ा है। उसके लिए क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने के लिए जीत दर्ज करना जरुरी हो गया है। इसलिए अमेरिका के खिलाफ होने वाले मैच की अहमियत बढ़ गई है। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed