{"_id":"598c6bc54f1c1bf8248b49cd","slug":"sinquefield-cup-vishwanathan-anand-beats-nepomniachtchi-to-jump-to-joint-lead","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिंकफील्ड कप शतरंज: नेपोमनियाची को मात देकर आनंद ने हासिल की संयुक्त बढ़त ","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
सिंकफील्ड कप शतरंज: नेपोमनियाची को मात देकर आनंद ने हासिल की संयुक्त बढ़त
एजेंसी/भाषा
Updated Thu, 10 Aug 2017 07:52 PM IST
विज्ञापन
विश्वनाथन आनंद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांच बार के विश्व चैंपियन विश्वनाथन आनंद ने सिंकफील्ड कप शतरंज टूर्नामेंट के सातवें दौर में रूस के इयान नेपोमनियाची को हराकर संयुक्त बढ़त हासिल की। आनंद ने सफेद मोहरों से लगातार दूसरी जीत दर्ज की जिससे उनके सात दौर के बाद 4.5 अंक हो गये है। अब इस सुपर टूर्नामेंट में केवल दो दौर की बाजियां होनी बाकी हैं और भारतीय स्टार कल तक शीर्ष पर चल रहे फ्रांसीसी खिलाड़ी मैक्साइम वाचियर लाग्रेव और आर्मेनिया के लेवोन आरोनियन के साथ संयुक्त बढ़त पर पहुंच गये हैं।
नेपोमनियाची ने सिसिलियन नाडोर्फ रक्षण अपनाया लेकिन आनंद हाल की अपनी पसंदीदा रणनीति पर ही चले। वह मिडिल गेम में थोड़ा बेहतर स्थिति में थे। रानियों की अदला बदली के बाद आखिर में बाजी हाथी और अन्य प्यादों के साथ खत्म हुई। यह बाजी 40 चाल में समाप्त हुई। पहले दौर की जीत के बाद आरोनियन का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था लेकिन अब लगातार दो जीत के बाद वह अपनी सर्वश्रेष्ठ फार्म में दिख रहे हैं। उन्होंने अमेरिका के हिकारू नकामुरा को हराया।
अन्य बाजियां ड्रा छूटी। वाचियर लाग्रेव और रूस के सर्गेई कार्जाकिन ने अंक बांटे। नार्वे के विश्व चैंपियन मैगनस कार्लसन ने रूस के पीटर श्वेडलर के साथ बाजी ड्रा की। कार्लसन के अभी केवल चार अंक हैं और उन्हें अब आरोनियन से भिड़ना। फैबियानो कारूआना को हमवतन अमेरिकी वेस्ली सो से बाजी ड्रा कराने में कोई दिक्कत नहीं हुई।