{"_id":"5d9cc6ae8ebc3e012e1f4ac8","slug":"simone-biles-wins-15th-world-title-as-us-claim-team-gold","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका की सिमोन बाइल्स ने जीता 15 वां विश्व खिताब","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
अमेरिका की सिमोन बाइल्स ने जीता 15 वां विश्व खिताब
Wed, 09 Oct 2019 07:12 AM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Wed, 09 Oct 2019 07:12 AM IST
विज्ञापन
Simone Biles
अमेरिकी की दिग्गज जिमभनास्ट सिमोन बाइल्स ने मंगलवार को विश्व कलात्मक जिमनास्टिक चैंपियनशिप में अपना रिकॉर्ड 15 वां विश्व खिताब हासिल कर लिया। अमेरिका ने महिलाओं का टीम खिताब हासिल किया। रूस ने रजत और इटली ने कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन
22 वर्षीय बाइल्स ने अपना कुल 21 वां मेडल हासिल किया और इसके साथ ही वह सर्वाधिक पदक हासिल करने वालीं महिला जिमनास्ट हो गईं। उन्होंने रूस की स्वेतलाना खोरकिना को पीछे छोड़ा जिन्होंने 1994 से 2003 तक 20 पदक जीते थे। बाइल्स के 21 पदकों में 15 स्वर्ण, तीन रजत, और तीन कांस्य पदक हैं।
विज्ञापन