{"_id":"5bdb3141bdec2269543146f0","slug":"simone-biles-claims-record-fourth-all-around-world-gymnastics-title","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिमोन बाइल्स ने रिकॉर्ड चौथी बार जीता वर्ल्ड जिमनास्टिक्स का खिताब, ऐसा करने वाली बनी पहली महिला","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
सिमोन बाइल्स ने रिकॉर्ड चौथी बार जीता वर्ल्ड जिमनास्टिक्स का खिताब, ऐसा करने वाली बनी पहली महिला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 01 Nov 2018 10:31 PM IST
विज्ञापन
Simone Biles
अमेरिका की महिला जिमनैस्टिक सिमोन बाइल्स ने गुरुवार को रिकॉर्ड चौथी बार ऑल राउंड वर्ल्ड जिमनास्टिक्स चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया। 4 बार की ओलंपिक चैंपियन जिमनास्ट बाइल्स ने 57.491 प्वाइंट के साथ इस खिताब पर कब्जा जमाया।
विज्ञापन
बता दें कि सिमोन बाइल्स चार अलग ऑल राउंड वर्ल्ड टाइटल जीतने वाली पहली महिला बन गई हैं। 22 वर्षीय बाइल्स ने जापान की मै मुराकामी को हराकर गोल्ड मेडल इस खिताब पर निशाना साधा। वहीं, 55.798 प्वाइंट के साथ मुराकामी को सिल्वर मेडल, जबकि मोरगन हर्ड को 55.732 प्वाइंट के साथ बॉन्ज मेडल से संतोष करना पड़ा।
विज्ञापन