फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   siddharth desai gets most expensive buy in pro kabaddi league 2019 auction

प्रो कबड्डी लीग ऑक्शन: स्टार रेडर सिद्धार्थ देसाई की खुली किस्मत, 1.45 करोड़ रुपये में बिके

Tue, 09 Apr 2019 10:46 AM IST
Sumit kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Sumit kumar Updated Tue, 09 Apr 2019 10:46 AM IST
विज्ञापन
siddharth desai gets most expensive buy in pro kabaddi league 2019 auction
siddharth desai

उदीयमान रैडर सिद्धार्थ देसाई को तेलुगु टाइटन्स ने प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के सातवें सत्र की खिलाड़ियों की नीलामी के पहले दिन सोमवार को यहां 1.45 करोड़ रुपए की मोटी धनराशि देकर खरीदा। महाराष्ट्र के सांगली के रहने वाले इस खिलाड़ी ने पिछले साल पीकेएल के छठे सत्र में शानदार प्रदर्शन किया था।

विज्ञापन


देसाई को मिलने वाली धनराशि हालांकि भिवानी के मोनू गोयत को पिछले साल मिली रिकार्ड धनराशि राशि से छह लाख रूपये कम है।  दिलचस्प बात यह है कि गोयत को इस साल हरियाणा स्टीलर्स ने टीम में नहीं बनाये रखा और इस सत्र की नीलामी में यूपी योद्धा ने उन्हें 93 लाख रुपए में खरीदा। 
विज्ञापन


जिन अन्य प्रमुख खिलाड़ियों को आज नीलामी में खरीदा गया उनमें नितिन तोमर भी शामिल हैं जिन्हें पुणेरी पल्टन ने 1.20 करोड़ रुपए में टीम में बरकरार रखा। तमिल थलाईवास ने राहुल चौधरी को 94 लाख और यू मुंबा ने आलराउंडर संदीप नारवाल को 89 लाख रुपए में खरीदा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पीकेएल का सातवां सत्र 19 जुलाई से नौ अक्टूबर के बीच खेला जाएगा। पीकेएल की 12 फ्रेंचाइजी टीमों में से प्रत्येक को दो दिन की नीलामी में 4.4 करोड़ रुपए खर्च करने की अनुमति दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed