{"_id":"5cac2a3cbdec2214676abacc","slug":"siddharth-desai-gets-most-expensive-buy-in-pro-kabaddi-league-2019-auction","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रो कबड्डी लीग ऑक्शन: स्टार रेडर सिद्धार्थ देसाई की खुली किस्मत, 1.45 करोड़ रुपये में बिके","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
प्रो कबड्डी लीग ऑक्शन: स्टार रेडर सिद्धार्थ देसाई की खुली किस्मत, 1.45 करोड़ रुपये में बिके
Tue, 09 Apr 2019 10:46 AM IST
Sumit kumar
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Sumit kumar
Updated Tue, 09 Apr 2019 10:46 AM IST
विज्ञापन
siddharth desai
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उदीयमान रैडर सिद्धार्थ देसाई को तेलुगु टाइटन्स ने प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के सातवें सत्र की खिलाड़ियों की नीलामी के पहले दिन सोमवार को यहां 1.45 करोड़ रुपए की मोटी धनराशि देकर खरीदा। महाराष्ट्र के सांगली के रहने वाले इस खिलाड़ी ने पिछले साल पीकेएल के छठे सत्र में शानदार प्रदर्शन किया था।
विज्ञापन
देसाई को मिलने वाली धनराशि हालांकि भिवानी के मोनू गोयत को पिछले साल मिली रिकार्ड धनराशि राशि से छह लाख रूपये कम है। दिलचस्प बात यह है कि गोयत को इस साल हरियाणा स्टीलर्स ने टीम में नहीं बनाये रखा और इस सत्र की नीलामी में यूपी योद्धा ने उन्हें 93 लाख रुपए में खरीदा।
विज्ञापन
जिन अन्य प्रमुख खिलाड़ियों को आज नीलामी में खरीदा गया उनमें नितिन तोमर भी शामिल हैं जिन्हें पुणेरी पल्टन ने 1.20 करोड़ रुपए में टीम में बरकरार रखा। तमिल थलाईवास ने राहुल चौधरी को 94 लाख और यू मुंबा ने आलराउंडर संदीप नारवाल को 89 लाख रुपए में खरीदा।
विज्ञापन
पीकेएल का सातवां सत्र 19 जुलाई से नौ अक्टूबर के बीच खेला जाएगा। पीकेएल की 12 फ्रेंचाइजी टीमों में से प्रत्येक को दो दिन की नीलामी में 4.4 करोड़ रुपए खर्च करने की अनुमति दी गई है।