{"_id":"5d8113538ebc3e01486033d9","slug":"shri-niveta-wins-national-shooting-trial-world-cup-champions-deswal-on-4th-position","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय निशानेबाजी ट्रायल: निवेता 10 मीटर एयर पिस्टल में बनीं चैंपियन, यशस्विनी रही चौथे स्थान पर","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
राष्ट्रीय निशानेबाजी ट्रायल: निवेता 10 मीटर एयर पिस्टल में बनीं चैंपियन, यशस्विनी रही चौथे स्थान पर
Tue, 17 Sep 2019 10:39 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Tue, 17 Sep 2019 10:39 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक शूटिंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तमिलनाडु की श्री निवेता ने राष्ट्रीय निशानेबाजी ट्रायल में महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल में जीत दर्ज की जबकि रियो विश्व कप स्वर्ण पदक विजेता यशस्विनी देसवाल पदक से चूक गई। श्री निवेता ने 239.7 अंक लेकर पहला स्थान हासिल किया। महाराष्ट्र की हर्षदा नितावे दूसरे और राजस्थान की अनुष्का भारद्वाज तीसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन
रियो विश्व कप 2019 की स्वर्ण पदक विजेता हरियाणा की देसवाल क्वालीफिकेशन में शीर्ष पर थी लेकिन फाइनल में चौथे स्थान पर रही। जूनियर फाइनल में तेलंगाना की एशा सिंह और युवा वर्ग में हरियाणा की शिखा नरवाल ने पहला स्थान हासिल किया। पुरूषों की सेंटर फायर पिस्टल में नौसेना के योगेश सिंह जीते ।
विज्ञापन