{"_id":"664240e6f6970708f40a9105","slug":"shotput-abha-khatua-breaks-manpreet-kaur-national-record-at-national-federation-senior-athletics-competition-2024-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shotput: आभा ने शॉटपुट में बनाया राष्ट्रीय कीर्तिमान, 18.41 मीटर गोला फेंक तोड़ा अपना और मनप्रीत का रिकॉर्ड","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
Shotput: आभा ने शॉटपुट में बनाया राष्ट्रीय कीर्तिमान, 18.41 मीटर गोला फेंक तोड़ा अपना और मनप्रीत का रिकॉर्ड
Mon, 13 May 2024 10:03 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर।
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर।
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Mon, 13 May 2024 10:03 PM IST
सार
बावजूद इसके वह पेरिस ओलंपिक के लिए क्वालिफाई नहीं कर पाईं। ओलंपिक के लिए क्वालिफाइंग मार्क 18.80 मीटर है। हालांकि उनके पास 30 जून तक क्वालिफाई करने का मौका है।
विज्ञापन
आभा
- फोटो : SAI
विस्तार
महाराष्ट्र की आभा खटुआ ने राष्ट्रीय फेडरेशन कप में 18.41 मीटर गोल फेंक शॉटपुट का नया राष्ट्रीय कीर्तिमान रच दिया। उन्होंने 18.06 मीटर का अपना और मनप्रीत कौर का रिकॉर्ड पीछे छोड़ा। उन्होंने पांचवें प्रयास में यह दूरी नापी। बावजूद इसके वह पेरिस ओलंपिक के लिए क्वालिफाई नहीं कर पाईं। ओलंपिक के लिए क्वालिफाइंग मार्क 18.80 मीटर है। हालांकि उनके पास 30 जून तक क्वालिफाई करने का मौका है।
विज्ञापन
चंदा को 800 मीटर का स्वर्ण
यूपी की किरन बालियान 16.54 मीटर के साथ दूसरे और दिल्ली की श्रृष्टि विज 15.86 मीटर के साथ तीसरे स्थान पर रहीं। पुरुषों की 200 मीटर में ओडिशा के अनिमेश कुजूर ने 20.62 सेकंड का समय निकालकर स्वर्ण जीता। महिलाओं की 800 मीटर दौड़ दिल्ली की चंदा ने दो मिनट 2.62 सेकंड के समय के साथ जीती। पंजाब की ट्विंकल (2.03.94) ने रजत और अमनदीप कौर (2.07.66) ने कांस्य जीता।
विज्ञापन
National Record Alert!🚨☑️#Shotput
विज्ञापन
Abha Khatua breaks Manpreet Kaur's National Record at National Federation Senior Athletics Competition 2️⃣0️⃣2️⃣4️⃣.
With the recording breaking throw of 18.41m, she not only won🥇but also improved her #RoadtoParis ranking for #Paris2024!… pic.twitter.com/3jCe3Pzgdb— SAI Media (@Media_SAI) May 13, 2024
विज्ञापन
चंदा को 800 मीटर का स्वर्ण
यूपी की किरन बालियान 16.54 मीटर के साथ दूसरे और दिल्ली की श्रृष्टि विज 15.86 मीटर के साथ तीसरे स्थान पर रहीं। पुरुषों की 200 मीटर में ओडिशा के अनिमेश कुजूर ने 20.62 सेकंड का समय निकालकर स्वर्ण जीता। महिलाओं की 800 मीटर दौड़ दिल्ली की चंदा ने दो मिनट 2.62 सेकंड के समय के साथ जीती। पंजाब की ट्विंकल (2.03.94) ने रजत और अमनदीप कौर (2.07.66) ने कांस्य जीता।