फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   shot putter manpreet kaur fail in dope test

शॉट पुटर मनप्रीत कौर डोप टेस्ट में फेल, छिन सकता है गोल्ड मेडल

Wed, 19 Jul 2017 03:03 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम Updated Wed, 19 Jul 2017 03:03 PM IST
विज्ञापन
shot putter manpreet kaur fail in dope test
मनप्रीत कौर - फोटो : scroll.in

भारतीय खेल जगत में सनसनी मच गई जब शॉट पुटर मनप्रीत कौर डोप टेस्ट में फेल पाई गईं। बताया जा रहा है कि कौर का सैंपल 1 जून को लिया गया था। मनप्रीत शक्ति बढ़ाने वाले पदार्थ डाईमिथाइलबूटीलेमाईन का सेवन करने की दोषी पाई गई हैं। 

विज्ञापन


भारत की शॉट पुटर और हाल ही में संपन्न एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप्स की  गोल्ड मेडलिस्ट तथा राष्ट्रीय रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज करने वाली मनप्रीत कौर राष्ट्रीय डोपिंग विरोधी एजेंसी (नाडा) के टेस्ट में पास नहीं हो पाईं। मनप्रीत का टेस्ट 1-4 जून के बीच पटियाला में फेडरेशन कप के दौरान लिया गया था।
विज्ञापन


गोला फेंक मनप्रीत देश की शीर्ष एथलीटों में से एक हैं, जिन्होंने अगले महीने लंदन में होने वाली वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप्स के लिए भी क्वालीफाई किया है। चूंकि ये पदार्थ विश्व डोपिंग विरोधी एजेंसी की अनिर्दिष्ट श्रेणी में आता है, इसलिए उन्हें वैश्विक मीट में प्रतिस्पर्धा करने से नहीं रोका जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि, मनप्रीत कौर को नाडा के अनुशासनात्मक पैनल के सामने सुनवाई के लिए हाजिर होना पड़ेगा। अगर वो अपनी बेगुनाही साबित नहीं कर पाईं तो 6-9 जुलाई तक भुवनेश्वर में हुई एशियाई मीट में जीता गोल्ड मेडल उनसे छिन सकता हैं।

चीन में अप्रैल में हुई एशियाई ग्रैंड प्रिक्स में भारतीय शॉटपुटर ने 18.86 मीटर दूर थ्रो फेंककर गोल्ड मेडल जीता था। ग्लोबल मीट में क्वालीफाई करने के लिए 17.75 मीटर मार्क पार करना जरुरी था। मनप्रीत के शानदार प्रदर्शन ने उन्हें विश्व नंबर-1 पर पहुंचा दिया था। भुवनेश्वर में उन्होंने 18.28 मीटर की दूरी पर गोला फेंककर गोल्ड मेडल जीता। 

मनप्रीत ने अंतर-राज्यीय एथलेटिक्स मीट में भी हिस्सा लिया था, जो मंगलवार को आंध्रप्रदेश के गुंटूर में संपन्न हुई। उम्मीद के मुताबिक मनप्रीत का प्रदर्शन सबसे प्रभावी रहा, लेकिन इस बार 15.65 मीटर की दूरी पर फेंककर खिताब जीता।


27 वर्षीया मनप्रीत ने 2016 रियो ओलंपिक्स के लिए भी क्वालीफाई किया था, लेकिन वो 23वें स्थान पर रही थी। बहरहाल, मनप्रीत के अलावा फेडरेशन कप में डीकेथलॉन के गोल्ड मेडल विजेता जगतार सिंह भी इस सीजन के डोप टेस्ट में फेल हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed