{"_id":"5cacb15dbdec22143d3983e0","slug":"shot-put-player-manpreet-kaur-banned-for-4-years-after-failing-dope-test","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोला फेंक खिलाड़ी मनप्रीत चार साल के लिए प्रतिबंधित, रह चुकी हैं एशियाई चैंपियन","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
गोला फेंक खिलाड़ी मनप्रीत चार साल के लिए प्रतिबंधित, रह चुकी हैं एशियाई चैंपियन
Tue, 09 Apr 2019 08:21 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Tue, 09 Apr 2019 08:21 PM IST
विज्ञापन
मनप्रीत
- फोटो : social media
एशियाई चैम्पियन गोला फेंक खिलाड़ी मनप्रीत कौर के नमूने को चार बार पॉजिटिव पाए जाने के बाद राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी (नाडा) ने प्रतिबंधित कर दिया। नाडा की डोपिंग रोधी अनुशासनात्मक पैनल के मुताबिक मनप्रीत पर यह प्रतिबंध चार साल के लिए लागू रहेगा जिसकी शुरूआत 20 जुलाई 2017 से होगी।
विज्ञापन
नाडा के निदेशक नवीन अग्रवाल ने बताया, ‘‘ हां मनप्रीत कौर को चार साल के लिए प्रतिबंधित किया गया है।’’ उनके पास हांलाकि इस फैसले के खिलाफ डोपिंग रोधी अपीलीय पैनल में गुहार लगाने का मौका है।
विज्ञापन
इस फैसले से मनप्रीत 2017 में भुवनेश्वर में हुए एशियाई चैम्पियनशिप में मिले स्वर्ण पदक और अपने राष्ट्रीय रिकार्ड को गंवा देगी क्योंकि पैनल ने उन्हें नमूने के संग्रह करने की तारीख से अयोग्य घोषित कर दिया।
विज्ञापन
मनप्रीत के नमूने को 2017 में चार बार पॉजिटिव पाया गया। चीन के जिन्हुआ में 24 अप्रैल को एशियाई ग्रांप्री के बाद फेडरेशन कप (पटियाला, एक जून) एशियाई एथलेटिक्स चैम्पियनशिप (भुवनेश्वर, छह जुलाई) और अंतर-राज्यीय चैम्पियनशिप (गुंटूर, 16 जुलाई) में भी उनके नमूने को पॉजिटिव पाया गया। उन्होंने इन सभी प्रतियोगिताओं में स्वर्ण पदक हासिल किया था।
उन्होंने जिन्हुआ में 18.86 मीटर का राष्ट्रीय रिकार्ड भी कायम किया था।
जिन्हुआ एशियाई जीपी में उनके नमूने में मेथेनोलोन पाया गया जबकि बाकी के तीनों प्रतियोगिताओं में डिमिथाइलब्यूटीलामाइन पाया गया।
इनपुट: भाषा