फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Shooting coach tests positive for coronavirus at Karni Singh range but training will go on

शूटिंग कोच कोरोना संक्रमित, लेकिन जारी रहेंगी तैयारियां

Fri, 31 Jul 2020 07:17 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rohit Ojha Updated Fri, 31 Jul 2020 07:17 AM IST
विज्ञापन
Shooting coach tests positive for coronavirus at Karni Singh range but training will go on
भारतीय निशानेबाजी - फोटो : ट्विटर

साई की ओर से कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में शूटरों की कराई जा रही तैयारियों को बड़ा झटका लगा है। रेंज में शूटरों की कोचिंग के लिए आ रही एक महिला कोच कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं। हालांकि साई का दावा है कि यह महिला कोच 24 जुलाई को अंतिम बार शूटिंग रेंज पर आई थीं, लेकिन उनका संपर्क किसी भी शूटर से नहीं हुआ। इसी को ध्यान में रखते हुए शूटरों की तैयारियां जारी रखी गई हैं। 

विज्ञापन


कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में इस वक्त 10 मीटर रेंज पर दीपक कुमार, दिव्यांश पंवार, 25 मीटर रेंज पर मनु भाकर, अनीश भानवाला, 50 मीटर रेंज पर संजीव राजपूत, पारुल कुमार और शॉटगन रेंज पर मेराज अहमद खान, शिराज शेख समेत तीन शूटर ट्रेनिंग कर रहे हैं, लेकिन साई का दावा है कि सभी नौ शूटर पूरी तरह सुरक्षित हैं और कोरोना पॉजिटिव पाई गईं कोच के संपर्क में नहीं आए हैं।
विज्ञापन


साई का दावा है कि उन्हें कोच के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने का बारे में आज ही पता लगा, जबकि वह 24 जुलाई को अंतिम बार रेंज पर आई थीं, लेकिन वह फील्ड ऑफ प्ले में दाखिल नहीं हुई थीं। रेंज को पूरी तरह सेनीटाइज्ड कर लिया गया है। कोच लंबे समय से भारतीय टीम के साथ जुड़ी हुई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed