{"_id":"5e70403a8ebc3ea4eb111c20","slug":"shooters-took-part-in-olympic-team-selection-trial","type":"story","status":"publish","title_hn":"निशानेबाजों ने लिया ओलंपिक टीम चयन ट्रॉयल में हिस्सा","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
निशानेबाजों ने लिया ओलंपिक टीम चयन ट्रॉयल में हिस्सा
Tue, 17 Mar 2020 08:43 AM IST
Rohit Ojha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Tue, 17 Mar 2020 08:43 AM IST
विज्ञापन
मनु भाकर
कोरोना वायरस के कारण जब विश्व भर की खेल गतिविधियां रुकी हुई हैं तब भारत के चोटी के निशानेबाजों ने सोमवार को यहां ओलंपिक टीम चयन ट्रॉयल में हिस्सा लिया। कर्णी सिंह निशानेबाजी रेंज में मनु भाकर, चिंकी यादव, अपूर्वी चंदेला, मेहुली घोष और इलावेनिल वलारिवान जैसी निशानेबाजों ने पिस्टल और रायफल स्पर्धाओं में हिस्सा लिया।
विज्ञापन
भारत कोरोना वायरस के कारण पिछले महीने निकोसिया शॉटगन विश्व कप से हट गया था और इसके बाद दिल्ली में 15 से 26 मार्च के बीच होने वाला आईएसएसएफ विश्व कप मई तक स्थगित कर दिया गया।
विज्ञापन
भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ (एनआरएआई) की विज्ञप्ति में कहा गया है, ‘भारत के इस महीने के शुरू में निकोसिया विश्व कप से हटने और नई दिल्ली विश्व कप के स्थगित होने के बाद इन दोनों विश्व कप के लिए भारतीय टीम में चुने गए निशानेबाजों का अंतिम ट्रॉयल आयोजित किया गया ताकि ओलंपिक टीम घोषित होने से पहले वे अपना अंतिम स्कोर को दर्ज करा सकें।’ सोमवार को ट्रॉयल का पहला दिन था। शॉटगन निशानेबाजों के दो जबकि रायफल और पिस्टल निशानेबाजों का एक एक ट्रायल होगा।
विज्ञापन