{"_id":"5dd2a0058ebc3e54d146b337","slug":"shooter-shreyasi-singh-crowned-national-champion-in-women-s-trap","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय निशानेबाजी चैम्पियनशिपः महिलाओं की ट्रैप स्पर्धा में श्रेयसी सिंह ने जीता खिताब","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
राष्ट्रीय निशानेबाजी चैम्पियनशिपः महिलाओं की ट्रैप स्पर्धा में श्रेयसी सिंह ने जीता खिताब
Mon, 18 Nov 2019 07:15 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Mon, 18 Nov 2019 07:15 PM IST
विज्ञापन
shreyasi singh
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौजूदा राष्ट्रमंडल चैम्पियन श्रेयसी सिंह ने 63वीं राष्ट्रीय निशानेबाजी चैम्पियनशिप में महिलाओं की ट्रैप स्पर्धा में खिताब जीता। बिहार की रहने वाली श्रेयसी ने फाइनल में पंजाब की राजेश्वरी कुमारी को मात दी। उसने 50 में से 42 शॉट निशाने पर लगाए जबकि राजेश्वरी ने 38 शाट लगाए।
विज्ञापन
यह श्रेयसी के करियर का चौथा व्यक्तिगत राष्ट्रीय खिताब है जबकि ट्रैप में उसने पहली बार खिताब जीता है। क्वालीफिकेशन दौर में राजेश्वरी ने 125 में से 118 स्कोर किया। श्रेयसी ने 112 का स्कोर करके चौथा स्थान हासिल किया। मध्यप्रदेश की प्रगति दुबे ने कांस्य पदक जीता। राजेश्वरी ने पंजाब की इनाया विजय सिंह और प्रभसुखमन कौर के साथ महिलाओं की ट्रैप स्पर्धा में टीम वर्ग का स्वर्ण पदक जीता।
विज्ञापन
पंजाब की तिकड़ी ने 319 अंक बनाए जबकि राजस्थान ने 311 अंक बनाकर दूसरा और मध्यप्रदेश ने तीसरा स्थान हासिल किया। दिल्ली की वर्धा शर्मा ने शूटआफ में जूनियर महिला ट्रैप स्पर्धा का स्वर्ण जीता जबकि मध्य प्रेदश की मनीषा कीर ने रजत पदक हासिल किया। प्रीति रजत को कांस्य पदक मिला। मनीषा, प्रीति और नीरू ने मप्र को स्वर्ण दिलाया । हरियाणा को रजत और दिल्ली को कांस्य पदक मिला।
विज्ञापन