{"_id":"5efa0406af25760b94702c7f","slug":"shooter-abhishek-verma-is-planning-to-start-practice-in-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"निशानेबाज अभिषेक वर्मा फिर शुरू करेंगे वकालत, कोरोना के कारण ठप पड़ी है खेल प्रतियोगिता","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
निशानेबाज अभिषेक वर्मा फिर शुरू करेंगे वकालत, कोरोना के कारण ठप पड़ी है खेल प्रतियोगिता
Mon, 29 Jun 2020 08:38 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अंशुल तलमले
Updated Mon, 29 Jun 2020 08:38 PM IST
विज्ञापन
अभिषेक वर्मा
- फोटो : file
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खतरनाक कोरोना वायरस महामारी के कारण खेल ठप होने से मशहूर निशानेबाज अभिषेक वर्मा फिर से वकालत शुरू करने का मन बना रहे हैं। वर्मा को वकालत और निशानेबाजी के बीच संतुलत बिठाने का पूरा यकीन है। कम्प्यूटर साइंस में बीटेक अभिषेक वर्मा साइबर अपराध से जुड़े मामलों पर काम करना चाहते हैं।
विज्ञापन
शूटिंग वर्ल्ड कप में दो स्वर्ण पदक जीत चुके वर्मा पिछले कुछ अर्से से लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने पीटीआई से कहा, 'पहले मैं ओलिंपिक के बाद वकालत फिर शुरू करना चाहता था, लेकिन अब इन खेलों को एक साल के लिए टाल दिया गया है इसलिए मैंने इसी साल फिर से वकालत करने का फैसला किया।'
विज्ञापन
उन्होंने आगे कहा, '..चूंकि मैने कम्प्यूटर साइंस पढ़ा है तो साइबर अपराध से जुड़े मामलों में खास रूचि है।' महामारी के कारण चंडीगढ़ में अपने घर में रह रहे वर्मा ने घर के अंदर ही मिनी जिम बना रखा है। उन्होंने कहा, 'मैं लॉकडाउन के दौरान और उसके बाद अब तक दो ही बार बाहर निकला हूं। एक बार अपना चश्मा बनवाने और दूसरी बार जिम के उपकरण खरीदने के लिए।' इसके अलावा वह योग और ध्यान पर भी काफी समय दे रहे हैं।
विज्ञापन