फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   shivangi pathak hoisted indian flag on the europe highest mountain mount elbrus

शिवांगी पाठक का मिशन 'माउंट एल्ब्रुस' सफल, तीसरी बार दुनिया की सबसे ऊंची चोटी पर फहराया तिरंगा

Fri, 07 Sep 2018 09:30 PM IST
सुमित कुमार, स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
सुमित कुमार, स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 07 Sep 2018 09:30 PM IST
विज्ञापन
shivangi pathak hoisted indian flag on the europe highest mountain mount elbrus
shivangi and rohtash

भारत की 17 वर्षीय पर्वतारोही शिवांगी पाठक ने माउंट एवरेस्ट और किलिमंजारो के बाद यूरोप की सबसे ऊंची पर्वत श्रृंखला माउंट एल्ब्रुस को भी फतह कर लिया है। शिवांगी ने 2 सितंबर को 5642 मीटर ऊंचाई पर बने बेस कैंप से एल्ब्रुस की चढ़ाई की शुरुआत की। 4 सितंबर सुबह 7:56 बजे उनका 'मिशन माउंट एल्ब्रुस' पूरा हुआ।

विज्ञापन


बता दें कि उनके साथ एक और भारतीय पर्वतारोही 22 साल के रोहताश खिलेरी ने भी माउंट एल्ब्रुस की सफल चढाई की। शिवांगी और रोहताश ने पिछले चार महीने में दुनिया की तीन सबसे ऊंची चोटियां फतह की हैं। बता दें शिवांगी 18 साल की होने से पहले दुनिया की सात सबसे ऊंची चोटियों पर देश का तिरंगा फहराना चाहती हैं।
विज्ञापन


शिवांगी की इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए उनकी माता आरती पाठक ने बताया कि उन्हें बहुत खुशी हो रही है कि उनकी बेटी शिवांगी पाठक और रोहताश खिलेरी दोनों ने बुधवार को यूरोप की सबसे ऊंची पर्वत श्रृंखला माउंट एल्ब्रुस को फतह कर लिया यह उनकी विजय का तीसरा कदम हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

shivangi pathak hoisted indian flag on the europe highest mountain mount elbrus
shivangi pathak

यूरोप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एल्ब्रुस पर पहुंचते ही शिंवागी ने देश और दुनिया को कई स्पेशल मैसेज दिए। उन्होंने 'बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ' और 'पृथ्वी रहेगी तो जीवन रहेगा' के स्लोगन पोस्टर के साथ अपनी तस्वीरें भी शेयर की।

माउंट एल्ब्रुस पर शिवांगी के अनुभव के बारे में बताते हुए उनकी मां ने बताया कि जब वह 1 हजार मीटर की ऊंचाई पर पहुंची तो तेज तूफान आ गया। ऐसे में पहाड़ चढ़ना आसानी नहीं था तो वे वापस बेस कैंप लौट गए। अगले दिन 3 सितंबर को फिर से चढ़ाई शुरू की और इस बार वह किला फतह करके ही वापस लौटीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed